फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Young man in Portugal cheated 40 lakhs by giving false information

Kurukshetra: पुर्तगाल में युवक के जेल में होने की झूठी सूचना दे मौसेरे भाई से ठगे 40 लाख

Sun, 11 Feb 2024 12:20 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sun, 11 Feb 2024 12:20 AM IST
सार

मदद के बहाने शिकार बनाया गया। कॉल करने पर पता चला युवक तो घर में सो रहा है। 

विज्ञापन
Kurukshetra: Young man in Portugal cheated 40 lakhs by giving false information
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पुर्तगाल गए एक युवक के जेल में होने की झूठी सूचना देकर उसके मौसेरे भाई से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली गई। आरोपी ने युवक को जेल से बाहर निकलवाने में मदद करने का आश्वासन देकर अपने झांसे में लिया था। बाद में शिकायतकर्ता ने कॉल करके भाई से पूछा तो उसने बताया कि वह अपने कमरे में सो रहा है, जिसके बाद मामले उजागर हो गया।

विज्ञापन


थाना साइबर में दर्ज शिकायत में बलबीर सिंह निवासी ढंगाली ने आरोप लगाते हुए बताया कि उसका मौसेरा भाई अमरजीत सिंह पुर्तगाल में रहता है। आठ जनवरी को उसके पास कोलकाता से किसी ढिल्लों नाम के व्यक्ति की कॉल आई। उसने बताया कि वह लोगों को विदेश भेजने का काम करता है। उसका बेटा अवतार सिंह भी पुर्तगाल में रहता है।
विज्ञापन


उसने सूचना दी कि अमरजीत सिंह निवासी कमरावा पंजाब से पुर्तगाल में कोई एक्सीडेंट हो गया है। अभी वह जेल में बंद है और उसी ने उसका नंबर दिया है। अगर उसे जेल से नहीं छुड़ाया गया तो उसे 10 साल की जेल हो जाएगी। आरोपी ने उसकी पूरी मदद करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने आरोपी से खर्च के बारे में पूछा तो उसने बताया कि दोबारा कॉल आने पर खर्च बता देगा। साथ ही हिदायत दी कि अमरजीत को कॉल या मैसेज मत करना, नहीं तो बात बिगड़ जाएगी। विश्वास करके उसने आरोपी के बताए खाते में 10 जनवरी को 8.50 लाख, अगले दिन नौ लाख, 12 जनवरी को दो लाख, 15 जनवरी को 10 लाख और उसी दिन पांच लाख रुपये और भेजे थे।

उसके बाद भी उसने दो लाख, 1.10 लाख रुपये सहित कुल 40 लाख रुपये डाल दिए। उसने अमरजीत से बात करने की जिद की तो आरोपी टालमटोल करता रहा। शक होने पर उसने खुद अमरजीत को कॉल की तो उसने बताया कि वह घर पर सो रहा है और ठीक ठाक है, साथ ही बताया कि वह किसी ढिल्लों और अवतार सिंह को नहीं जानता है।


उसके बाद आरोपी ने उसे दोबारा कॉल कर छह लाख रुपये मांगे और धमकाया कि जल्द पैसे नहीं दिए तो अमरजीत जेल से बाहर नहीं आ पाएगा। शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed