फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: Five years imprisonment for snatching mobile, Rs 25 thousand fine

Kurukshetra: मोबाइल फोन छीनने के दोषी को पांच साल की कैद, 25 हजार रुपये जुर्माना

Sat, 19 Aug 2023 07:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 19 Aug 2023 07:33 PM IST
सार

जुर्माना न भरने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। दोषी बाइक पर शिकायतकर्ता का मोबाइल छीनकर भागा था।

विज्ञापन
Kurukshetra: Five years imprisonment for snatching mobile, Rs 25 thousand fine
सांकेतिक तस्वीर phone snatching

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में एक साल पहले युवक से मोबाइल फोन छीनने के दोषी को अदालत ने पांच साल कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी नसीब निवासी बंदराना जिला कैथल पर 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। दोषी बाइक पर शिकायतकर्ता का मोबाइल छीनकर भागा था।

विज्ञापन


थाना शहर पिहोवा में नौ अगस्त 2022 को दर्ज शिकायत में गौरव यादव निवासी पूजा काॅलोनी ने बताया था कि वह तहसील के पास एक फोटो स्टेट की दुकान पर नौकरी करता है। नौ अगस्त की शाम वह दुकान से अपने घर की तरफ जा रहा था। सरस्वती तीर्थ के पास पहुंचा तो उसने कॉल करने के लिए अपनी जेब से मोबाइल फोन निकाला उसकी समय बाइक पर आए दो युवक उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन


शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच सीआईए-एक ने करते हुए आरोपी नसीब को गिरफ्तार करके कारागार भेज दिया था। जिला न्यायवादी राजबीर सिंह ने बताया इस मामले की नियमित सुनवाई करते हुए जिला एवं सत्र न्यायाधीश अराधना साहनी की अदालत ने गवाहों व सबूतों के आधार पर मोबाइल छीनने के आरोपी नसीब को दोषी करार देते हुए पांच साल कारावास, 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न भरने पर दोषी को तीन माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed