फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: District Jail Superintendent receives death threat on mobile

कुरुक्षेत्र: जिला जेल अधीक्षक को मोबाइल पर मिली जान से मारने की धमकी, बदतमीजी से की बातचीत

Mon, 02 Oct 2023 05:33 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 02 Oct 2023 05:33 PM IST
सार

थाना शहर थानेसर और साइबर सेल मामले की छानबीन कर रहा है। आरोपी ने कॉल कर बदतमीजी से बातचीत की।

विज्ञापन
Kurukshetra: District Jail Superintendent receives death threat on mobile
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के जेल अधीक्षक को फोन पर जान से मार देने की धमकी मिली है। आरोपी ने कॉल कर जेल अधीक्षक से बदतमीजी से बात कर धमकी दी। शिकायत पर पुलिस ने शहर थाना थानेसर में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


शिकायत में जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि रात करीब 8:30 से 8:40 बजे के बीच उनके मोबाइल नंबर पर कॉल आई। बातचीत की तो कॉल करने वाले व्यक्ति ने उनको देख लेने की धमकी दी। आरोपी ने उनके साथ बदतमीजी से बातचीत और जान से मरवाने की धमकी दी। जेल अधीक्षक ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


एक से डेढ़ मिनट हुई बात
जिला जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि उनकी आरोपी के साथ एक से डेढ़ मिनट तक बातचीत हुई। आरोपी उनके साथ काफी बदतमीजी से बोल रहा था। उन्होंने उसका विरोध किया तो आरोपी ने उनको जान से मार देने की धमकी दी। इससे पहले भी उनको कई बार इस तरह की धमकी मिल चुकी है, जिसमें पुलिस जांच कर रही है। मामले के बाद उन्होंने जिला पुलिस से सुरक्षा भी मांग रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की चल रही जांच
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि जेल अधीक्षक को अज्ञात नंबर से फोन पर धमकी मिली है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शहर थाना पुलिस व साइबर सेल को जिम्मा सौंपा गया है। शीघ्र ही आरोपी का सुराग लगाकर काबू कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed