{"_id":"65426fa3cf5c508ebe0f741a","slug":"kurukshetra-dispute-over-crop-harvesting-firing-in-the-presence-of-police-a-young-man-injured-by-bullet-2023-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra: फसल काटने पर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग, गोली लगने से एक युवक जख्मी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Kurukshetra: फसल काटने पर विवाद, पुलिस की मौजूदगी में फायरिंग, गोली लगने से एक युवक जख्मी
Wed, 01 Nov 2023 09:02 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Wed, 01 Nov 2023 09:02 PM IST
सार
गोली लगने से एक युवक जख्मी हुआ है। झगड़े में दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं। स्थिति पर काबू पाने के लिए गांव में पुलिस बल बढ़ाया गया है। रुआं गांव में तनाव का माहौल है। 11 को नामजद करते हुए अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
घायल व्यक्ति।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पिहोवा क्षेत्र के रुआं गांव में जमीन के विवाद में फसल काटने पर पुलिस की मौजूदगी में कई राउंड गोलियां चलीं। इस फायरिंग में एक गोली व्यक्ति की टांग में लगी, जिससे वह घायल हो गया है जबकि दो अन्य व्यक्ति इसी दौरान हुए झगड़े में जख्मी हुए। तीनों को प्राथमिक उपचार के बाद कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया। घटना के बाद मौके पर और पुलिस बल को तैनात किया गया है। गांव में तनाव का माहौल है, पुलिस ने 11 नामजद समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार रुआं गांव में दो पक्ष के बीच भूमि विवाद चल रहा है। गत माह में दर्शन सिंह ने पुलिस की मौजूदगी में फसल कटाई थी। गत दिवस भी दर्शन सिंह पुलिस की मौजूदगी में फसल काट रहा था। तभी दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और दर्शन सिंह द्वारा काटी जा रही फसल काटने का विरोध करने लगे। इस दौरान विरोध बढ़ता देख पुलिस ने बीच बचाव किया मगर दोनों पक्ष के बीच तकरार बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
इसी दौरान एक पक्ष के कुछ लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसमें एक गोली मिट्ठू निवासी खरकड़ा की टांग में लगी जबकि झगड़े में दो अन्य लोग भी जख्मी हो गए। पुलिस ने दर्शन सिंह की शिकायत पर जोगिंदर, सलिंद्र, काजी, दीपू, गुरदीप, गुरमीत, अमन, मोल्ड, दुष्यंत, विनय, अभिषेक के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की छानबीन
डीएसपी रजत गुलिया ने बताया कि रुआं गांव में भूमि विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद होने की सूचना मिली थी। यहां पर हथियारों से लैस होकर कुछ लोगों ने दूसरे पक्ष पर हमला किया था। वहां पर दो-तीन राउंड फायरिंग भी हुई है, जिसमें एक युवक की टांग में गोली लगी है। वहीं दो अन्य लोगों को भी चोट आई हैं। शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।