फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Kurukshetra: After a dispute over Gulli Danda game, a young man killed 9th class student

Kurukshetra: गुल्ली डंडा खेल में हुए विवाद के बाद युवक ने चाकू से हमला कर नौंवी के छात्र की ली जान

Wed, 27 Dec 2023 12:47 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, पिहोवा, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 27 Dec 2023 12:47 AM IST
सार

एक अन्य साथी को भी लहूलुहान किया गया है। वारदात के बाद हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। छोटे भाई से झगड़ा होने की सूचना मिलने के बाद हत्यारोपी मौके पर पहुंचा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। मृतक का पोस्टमार्टम आज होगा।

विज्ञापन
Kurukshetra: After a dispute over Gulli Danda game, a young man killed 9th class student
demo pic

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र के गुमथला गढू गांव में गुल्ली डंडा खेलने के दौरान बच्चों के बीच हुई मामूली कहासुनी में एक युवक ने नौवीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने एक अन्य छात्र को भी चाकू मारकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की शिनाख्त आदित्य 14 के रूप में हुई है। आरोपी ने आदित्य पर चाकू से कई वार किए। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, गुमथला गढू की अनाज मंडी में गांव के ही कुछ बच्चे गुल्ली डंडा खेल रहे थे। तभी दो गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद एक बच्चा अपने घर जाकर अपने बड़े भाई प्रिंस को बुला लाया। प्रिंस ने आते ही दूसरे गुट के बच्चे आदित्य और 11 वीं कक्षा में पढ़ने वाले शुभकरण पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


प्रिंस ने चाकू से आदित्य की गर्दन पर वार किया, जिससे वह बेहोश होकर नीचे गिर गया। वहीं शुभकरण के मुंह और सिर पर हमला कर उसे जख्मी कर दिया। शोर सुनकर आदित्य के परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंचे, मगर आदित्य ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। हत्या के बाद आरोपी प्रिंस मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में गुमथला गढू चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएसपी रजत गुलिया का कहना है कि छात्र की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रिंस समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लिया गया है, जिसका बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed