{"_id":"64479a780113d666410ffada","slug":"knives-among-students-in-fight-at-kurukshetra-nit-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र एनआईटी में झगड़ा: छात्रों में चले चाकू, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र एनआईटी में झगड़ा: छात्रों में चले चाकू, एक की हालत गंभीर
Tue, 25 Apr 2023 02:46 PM IST
नवीन दलाल
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Tue, 25 Apr 2023 02:46 PM IST
सार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी कुरुक्षेत्र के छात्रों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी छात्र घटना के बाद मुकेश से फरार हो गए।
विज्ञापन
गंभीर हालत में छात्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी कुरुक्षेत्र के छात्रों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक छात्र पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र सचिन रेवाड़ी का रहने वाला बताया जा रहा है जिसे लोकनायक जयप्रकाश सिविल अस्पताल में उपचाराधीन कराया गया है जबकि आरोपी छात्र घटना के बाद मुकेश से फरार हो गए।
विज्ञापन
झगड़े का कारण रंजिश बताई जा रही
बताया जा रहा है कि आरोपियों के चेहरे ढके हुए थे और रंजिश के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया। घटना से एनआईटी प्रशासन में हड़कंप मच गया तो वही सुरक्षाकर्मी भी अलर्ट हो गए थाना केयूके की टीम भी मौके पर पहुंची तो वहीं आरोपियों की तलाश शुरू की गई फिलहाल किसी आरोपी का सुराग नहीं है
विज्ञापन