{"_id":"32e4e973ad51f3e88c69dbaf49405d31","slug":"inspaction-in-godown-of-kurukshetr-and-pehowa-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र-पिहोवा में गोदामों का औचक निरीक्षण, हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र-पिहोवा में गोदामों का औचक निरीक्षण, हड़कंप
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
Updated Tue, 17 Nov 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद कस्बे में करोड़ों रुपये का घोटाला उजागर होने के बाद सरकार ने हर जिले में सख्ती कर दी है। प्रदेश सरकार ने दूसरे विभागों के अधिकारियों की संयुक्त टीमें गठित कर पूरे हरियाणा में चेकिंग अभियान शुरू कर दिया है।
इसके तहत सोमवार को कुरुक्षेत्र और पिहोवा में संयुक्त टीम ने सरकारी गोदामों में चेकिंग की। दो दिन पहले भी हैफेड का गोदाम चेक किया गया था। वहां रिकार्ड के अनुसार सबकुछ ठीक मिला था।
सोमवार को कुरुक्षेत्र के खाद्य आपूर्ति विभाग के मोहन नगर स्थित गोदाम और पिहोवा में कैथल रोड स्थित डीएफएससी के गोदामों में अभियंता एसपी सिरोही पीडब्लयूडी कुरुक्षेत्र के नेतृत्व में चेकिंग की गई।
विज्ञापन
जांच टीम में इनके अलावा एसडीओ निर्देश दहिया खाद्य एवं आपूर्ति विभाग रोहतक, इंस्पेक्टर नीरज कुमार हैफेड फरीदाबाद, पुलिस विभाग से एएसआई बलबीर, हेड कांस्टेबल धर्मपाल व कांस्टेबल बिशन दास मौजूद थे।
इस टीम में गैर सरकारी सदस्य के रूप में हलका निगरानी कमेटी के संयोजक युधिष्ठर बहल को शामिल किया गया था। उनकी मौजूदगी में मौजूदा स्टॉक को जांचा गया और इनकी गिनती भी की गई। इसकी वीडियोग्राफी भी करवाई गई।
औचक निरीक्षण की जानकारी मिलते ही दोनों क्षेत्र के संबंधित विभाग में हड़कंप मच गया। संयोजक युधिष्ठर बहल ने बताया कि पिहोवा में गेहूं के स्टॉक में कुल 64 मीट्रिक टन अनाज है। इसमें से एक चैंबर में 30 हजार मीट्रिक और दूसरे चैंबर में 34 हजार मीट्रिक अनाज है।
जांच में कमी मिलने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही। एएफएसओ विनोद और अभियंता पीडब्ल्यूडी एसपी सिरोही ने बताया कि गेहूं की जांच में सही मिली है। अभी तक एक गोदाम की गिनती की हो चुकी है। वहां कोई कमी नहीं मिली है। गेहूं के हर स्टॉक की गिनती की जा रही है। इसकी वीडियोग्राफी करके रिपोर्ट सरकार को दे दी जाएगी। समाचार लिखे जाने तक दोनों क्षेत्रों में चेकिंग की जा रही थी।