{"_id":"6ae108a6ea504865fb0271c8","slug":"after-suffering-losses-on-the-mcx-and-losing-15-kg-of-gold-mathura-news-c-369-1-mt11009-154984-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एमसीएक्स में घाटे के बाद डेढ़ किलो सोना भी खोया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एमसीएक्स में घाटे के बाद डेढ़ किलो सोना भी खोया
विज्ञापन
मथुरा। एमसीएक्स (मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया) में सोने-चांदी की ट्रेडिंग में सोने का भाव गिरने से हुए करोड़ों के नुकसान के कारण एक युवा सराफा कारोबारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मंडी के लिए जयपुर जाते समय डेढ़ किलो सोना भी रास्ते में गिर गया था। इससे उनका आर्थिक गणित बिगड़ गया था।
जानकारी के अनुसार, गोवर्धन रोड स्थित 30 वर्षीय सराफा कारोबारी स्वर्ण आभूषणों की ट्रेडिंग करते थे। इसके अलावा कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एमसीएक्स) पर भी सोने-चांदी की ट्रेडिंग करते थे। उन्होंने शहर के एक वैद्य को करीब 2.5 करोड़ रुपये दिए थे। बताया जा रहा है कि छह माह पहले कारोबारी ने वैद्य को चेतावनी दी थी कि रुपये वापस कर दें, अन्यथा वह उनके नाम का सुसाइड नोट छोड़कर आत्महत्या कर लेंगे। इसके बाद वैद्य ने एक करोड़ रुपये लौटा दिए थे। इसी बीच अक्तूबर के शुरुआती दिनों में सोने के भाव में अचानक गिरावट आने से कारोबारी को एमसीएक्स में करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया। इसके बाद वह वैद्य से दोबारा रुपये लौटाने की मांग करने लगे, लेकिन वैद्य की ओर से कोई जवाब नहीं मिला। करीब 20 दिन पहले कारोबारी करीब डेढ़ किलो सोना लेकर जयपुर की मंडी में ट्रेडिंग करने निकल गए। घर लौटकर आए तो उन्होंने परिजन को बताया कि रास्ते में पूरा सोना कहीं गिर गया। यह सुनकर उनके पिता को हार्ट अटैक आ गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत बमुश्किल सुधरी। लगातार आर्थिक नुकसान और इन घटनाओं के बीच कारोबारी की मानसिक परेशानी बढ़ती गई। इसी के चलते जहर खाकर जान दे दी। इसके बाद परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया।
जनवरी में भाव गिरने पर गायब हो गए थे कई व्यापारी
जनवरी में इसी तरह सोना-चांदी के भाव में गिरावट होने से शहर के तीन चांदी कारोबारी करीब कई व्यापारियों की 55 करोड़ रुपये की चांदी लेकर गायब हो गए थे। मामला प्रकाश में आया तो पुलिस चांदी कारोबारियों को तलाश कर आई और कार्रवाई की थी। इसके बाद सराफा बाजार में कारोबारी माल देने या बेचने में कतराने लगे थे।