फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Heard some in school, innocent jumped

स्कूल में सुना कुछ ऐसा, उछल पड़े मासूम

Sun, 31 May 2015 12:49 AM IST
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो
कुुुरुक्ष्ाेत्र/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 31 May 2015 12:49 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेक्टर सात स्थित महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब किसी ने स्कूल के लैंड लाइन फोन पर स्कूल में बम होने की सूचना दी।
विज्ञापन


स्कूल स्टाफ तुरंत हरकत में आया और स्कूल में चल रही पेरेंट्स मीटिंग को तुरंत रोक दिया और सूचना पुलिस को दी गई।

महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में शनिवार को पेरेंट्स मीटिंग में स्टूडेंट्स नहीं थे। मामले की सूचना मिलते ही डीएसपी सतीश गौतम मौके पर पहुंचे और अन्य पुलिस अधिकारियों को इस मामले की जानकारी दी।
विज्ञापन


मौके पर पुलिस विभाग के 150 कर्मी भी पहुंच गए और अपनी तरफ से स्कूल की गहन जांच शुरू कर दी। इसके बाद डीएसपी द्वारा बम निरोधक दस्ता टीम को अंबाला से बुलाया गया। बम निरोधक टीम में शामिल अधिकारियों ने डॉग स्कवायड से भी पूरे स्कूल की जांच की। इस मौके पर डीएसपी सतीश गौतम ने बताया कि शनिवार को पेरेंट्स मीटिंग चल रही थी और स्कूल में कोई भी स्टूडेंट नहीं आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि स्कूल का रिजल्ट अच्छा आने की खुशी में एक पार्टी होनी थी। उनके अनुसार यह सब एक अफवाह थी और बम की अफवाह फैलाने वाले की पुलिस ने पहचान कर ली है और उसकी फोन आईडी भी पुलिस के पास आ चुका है। उनके मुताबिक बम की अफवाह फैलाने वाले इसी स्कूल का विद्यार्थी है। इस मामले में जांच के लिए एसपी सिमरदीप सिंह के द्वारा कई टीमें भी गठित की गई हैं।

इसके अलावा बम की अफवाह फैलाने वाले स्टूडेंट से पूछताछ की जा रही है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता लगा है कि बच्चा इसी स्कूल की आठवीं कक्षा का छात्र है। अब सोचने योग्य बात यह है कि इस छात्र ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इस मामले में जांच चल रही है।

तीन बार दी गई स्कूल में बम होने की सूचना
स्कूल में बम होने की सूचना तीन बार दी गई। स्कूल में फोन सुनने वाले स्कूल स्टाफ सदस्य राजेन्द्र ने बताया कि पहला फोन करीब 9 बजकर 7 मिनट, दूसरा फोन 9 बजकर 20 मिनट और तीसरा फोन करीब 10 बजे आया।

चार घंटे चली पुलिस टीम की जांच
 महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल में बम की सूचना पुलिस और स्कूल विभाग को साढे़ 9 बजे लग गई थी, जिसके बाद पुलिस ने दोपहर एक बजे तक जांच की और स्कूल के चप्पेे चप्पे को देखने के बाद स्कूल में बम न होने की बात कही। इसके अलावा अंबाला से बम निरोधक टीम भी करीब 11 बजे पहुंच गई। इस टीम में पांच सदस्य शामिल थे।
 
112 कमरों की पुलिस ने की जांच
 महाराणा प्रताप स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि स्कूल में 112 कमरे है, जिसकी पुलिस ने जांच की है और इस दौरान स्कूल में होने वाली बैठक और पार्टी को समाप्त कर दिया गया है। वहीं इस सूचना से स्कूल स्टाफ तो सहमा ही साथ में टीचरों में भी डर का माहौल बना रहा।


छात्र की थी शरारत, पुलिस कर रही है जांच : एसपी
 एसपी सिमरदीप सिंह ने बताया कि स्कूल छात्र ने यह शरारत की है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। उनके मुताबिक विद्यार्थी ने आखिर इस प्रकार का कदम क्यूं उठाया है। उनके अनुसार पुलिस को सुचना मिलते ही मौके पर पहुंच गई थी और स्कूल में बम होने की खबर केवल अफवाह ही निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed