फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   He went on a dozen vehicles in heavy fog, Kurukshetra

धुंध के कारण एक दर्जन से ज्यादा वाहन भिड़े

Mon, 07 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला
ब्यूरो/कुरुक्षेत्र,अमर उजाला Updated Mon, 07 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
He went on a dozen vehicles in heavy fog, Kurukshetra
धुंध के कारण एक दर्जन से ज्यादा वाहन भिड़े - फोटो : अमर उजाला
 जीटी रोड पर रविवार सुबह 7 बजे धंतौड़ी पुल पर धुंध के कारण एक दर्जन वाहन आपस में भिड़ गए। जिसमें कई लोगों को हल्की चोटें आई तो वहीं वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घायल हुए लोगों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें गंतव्य पर रवाना कर दिया गया। हालांकि सड़क के बीचों-बीच हुए हादसे के कारण सड़क पर जाम लग गया। जिसमें बड़ी संख्या में वाहन फंस गए। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रमेश कुमार टीम सहित मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु करवाया। जानकारी के अनुसार शाहाबाद-पिपली जीटी रोड पर गांव धंतौड़ी के पुल के ऊपर एक ट्रक से बचाने के लिए एक कार चालक ने ब्रेक लगाए। ब्रेक लगाते ही उसके पीछे आ रहे करीब 15 वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें हरियाणा रोडवेज की बस भी शामिल थी। हालांकि धुंध के कारण वाहनों की गति धीमी थी इस कारण जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन फिर भी दर्जनों को चोटें आई। हरियाणा रोडवेज की बस में सवार अनेकों यात्रियों को अन्य बसों में बैठाया गया जबकि कईं यात्री शाहाबाद पहुंच कर दूसरी बसों में सवार हुए। अनेकों वाहन क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों में सवार लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा और घंटों की प्रतीक्षा के बाद ही वह अपने गंतव्य पर रवाना हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed