फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gold theft

धोखा देकर सोने के गहने उड़ाए

Thu, 10 Dec 2015 01:03 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र
ब्यूरो/अमरउजाला, कुरुक्षेत्र Updated Thu, 10 Dec 2015 01:03 AM IST
विज्ञापन
दो व्यक्तियों ने धोखे से एक व्यक्ति के सोने के गहने चुरा लिए। थाना शहर थानेसर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में अमरीक सिंह निवासी बादशाही बाग कालोनी अंबाला शहर ने बताया कि वह पुराने बस अड्डे पर बस का इंतजार कर रहा था, तभी दो व्यक्ति आए और उससे धोखे से सोने का कड़ा और सोने की अंगूठी ले गए। पीड़ित ने बताया कि पहले एक व्यक्ति आया और किसी से मिलने का बहाना लगाकर पास खड़ा हो गया। उसने बताया कि उस व्यक्ति से पैसे लेने हैं, तभी दूसरा व्यक्ति आता है। 500/500 के नोटों के दो बंडल निकालता है और देने लगता है। दोनों आरोपियों ने उसको इस प्रकार जाल में फंसाया कि हाथ से सोने का कड़ा व अंगूठी उतरवा ली और उसको पैसे देने लगे, लेकिन जब तक उसे कुछ समझ आता, तब तक दोनों आरोपी गहने लेकर फरार हो गए थे। 500/500 के दोनों बंडलों में जो ऊपर 500 का नोट लगा था वह भी वे दोनों उतार ले गए। उसने बताया कि नीचे 50 रुपये का नोट था और बाकी सब कागज थे, जोकि नोटों के बंडल के रूप में तैयार किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed