फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Gang use to trap in rape accusation, police sacked the gang

रेप के आरोप में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Sat, 07 Jan 2017 12:21 AM IST
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला
ब्यूरो/करनाल,अमर उजाला Updated Sat, 07 Jan 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gang use to trap in rape accusation, police sacked the gang
police - फोटो : amar ujala
लोगों को दुष्कर्म के झूठे केस में फंसाकर पैसे एेंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर सिटी थाना पुलिस ने दो महिलाओं सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को कृष्ण कुमार निवासी कुटेल ने शिकायत दी थी कि कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर गलत मैसेज आया। उसने उस मोबाइल नंबर पर फोन करके बताया कि आपने मैसेज गलत नंबर पर किया है। उसके बाद आरोपी लड़की उसे बार-बार फोन करती रही और मिलने की बात कहने लगी। वह उसकी बातों में आ गया और करनाल के एक होटल में उससे मिलने चला गया। मिलने के बाद लड़की उसके साथ गाड़ी में घूमने चली गई। जब वह वापस होटल के पास आई तो लड़की की मां और एक लड़का वहां खड़ा मिला। तीनों ने उसे धमकी दी कि यदि वह 25 लाख रुपये नहीं देगा तो वह उसे बलात्कार के केस में फंसा देंगे। इसके बाद युवक के गांव में जाकर सरपंच की मदद से मामले को सुलझाया और दो लाख रुपये उस लड़की और एक लाख रुपये अन्य आरोपियों को दिए। इसी दौरान लड़की के परिजनों ने भी पुलिस को फोन पर झूठी सूचना दी थी कि उनकी लड़की का अपहरण हो गया है। पुलिस ने अपहरण की जांच शुरू की तो पीड़ित कृष्ण कुमार निवासी कुटेल ने शिकायत दी। शिकायत के बाद सिटी थाना प्रभारी मोहन लाल की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी की अध्यक्षता में मंजूर अली की टीम ने बलात्कार के झूठे केस में फंसाकर पैसे ऐंठने वाले गैंग के आरोपी जीवन निवासी कुटेल, नेहा, राहुल और राजनंदनी निवासी करनाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने कृष्ण निवासी कुटेल को झूठे रेप के मामले में फंसाने की धमकी देकर एक लड़की और उसकी मां सहित दो अन्य व्यक्तियों के साथ मिलकर तीन लाख रुपये ऐंठ लिए हैं। पुलिस ने आरोपियों से 2 लाख 92 हजार रुपये नई करेंसी बरामद की है। वहीं,आरोपियों के कब्जे से एक आई फोन, चार साइन करवाए हुए ब्लैंक चेक, एक बिना नंबर की एक्टिवा सहित एक ऑल्टो कार भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed