फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Fraud of crores in Kurukshetra by pretending to earn big money from crypto currency

कुरुक्षेत्र: क्रिप्टो करेंसी से मोटी कमाई का झांसा देकर करोड़ों की धोखाधड़ी, आरोपी फरार, SP से मिले पीड़ित

Fri, 13 Jan 2023 08:18 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Fri, 13 Jan 2023 08:18 PM IST
सार

पीड़ित लोग आरोपी के फरार होने पर शिकायत लेकर एसपी के यहां पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने जांच और कार्रवाई का दिया भरोसा। कुरुक्षेत्र के अलावा अन्य जिलों और राज्यों से लोगों को भी चूना लगाया गया है।

विज्ञापन
Fraud of crores in Kurukshetra by pretending to earn big money from crypto currency
रोष जताते पीड़ित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में ब्याज के तौर पर मोटी कमाई का लालच देकर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ितों ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पर पहुंचकर रोष जताया। साथ ही रकम वापस दिलाने की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर एसपी ने मामले की जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन


एसपी कार्यालय पहुंचे पिपली वासी सोहन, सुदेश, सेक्टर सात निवासी नितिन, मुकेश, राकेश और विशाल सहित बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने बताया कि क्रिप्टो करेंसी में निवेश से मोटी कमाई का लालच दिखाकर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। मामले में आरोपी अंकुर मित्तल प्लाईवुड फैक्ट्री चलाता था, जिससे लोगों ने उस पर आसानी से भरोसा कर लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि कैथल जिले का रोहित शर्मा भी परिवार सहित इस धोखाधड़ी में अंकुर के साथ शामिल है। आरोपियों ने बताया था कि वे विदेश की कंपनी में क्रिप्टो करेंसी के जरिए निवेश करवाते हैं और छह फीसदी ब्याज के साथ रकम वापस की जाती है। आरोपियों ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए पहले कुछ लोगों को इसका लाभ भी दिया। फिर मोटी रकम एकत्रित होने पर फरार हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र ही नहीं बल्कि आसपास के जिलों और राज्यों से भी लोगों ने झांसे में आकर निवेश किया, लेकिन अब आरोपी रकम लेकर फरार हो गये। वहीं दूसरी ओर पीड़ित लोग कई दिनों से पुलिस के चक्कर काट रहे हैं। शिकायतकर्ताओं के अनुसार कुरुक्षेत्र के ही रहने वाले पीड़ितों ने साढ़े चार करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा कराई है। अन्य जिलों और राज्यों के लोगों को मिलाकर धोखाधड़ी की राशि 20 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। 

शिकायतकर्ता सोहन लाल ने बताया कि उनके जरिए ही आरोपियों के पास 80 लोगों के करीब ढाई करोड़ रुपये निवेश हुए थे। पहले अंकुर तो बाद में परिवारजन कुछ दिन बाद पैसे लौटाने का भरोसा देते रहे। अंतिम बार 10 जनवरी को रकम वापस करने का भरोसा दिया गया था, लेकिन इसके बाद आरोपी फरार हो गए। उनका कुछ पता नहीं चल रहा है, जिससे रकम निवेश करने वाले लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर पुलिस अधीक्षक ने उन्हें भरोसा दिया है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। 


प्लाट व जेवरात बेच 10 लाख रुपये किए थे निवेश : सुदेश
पीड़ितों में शामिल सुदेश वर्मा ने बताया कि वह विधवा महिला है और उनके पास बच्चे भी नहीं हैं। वह भी आरोपियों के झांसे में आ गई और प्लाट तथा जेवरात बेचकर 10 लाख रुपये एकत्रित कर निवेश कर दिए। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए 50 हजार रुपये वापस भी लौटाए, लेकिन वह उस समय सन्न रह गई जब पता चला कि उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। उनका कहना है कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed