फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   five year impresionment to father & son for tortureing man

आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले पिता-पुत्र को पांच वर्ष कैद

Tue, 03 Nov 2015 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Tue, 03 Nov 2015 12:33 AM IST
विज्ञापन

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमनदीप दिवान ने युवक को प्रताड़ित करके आत्महत्या के लिए मजबूर करने के दोषी पिता-पुत्र को 5-5 वर्ष की कैद और 25-25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जीआरपी को गांव कल्याणा में रेलवे लाइन के पास पुल के नीचे 28 जुलाई 2014 को जीतराम निवासी नई बस्ती, गांव नलवी की लाश मिली थी। थाना जीआरपी को सुदर्शन सैनी निवासी नई बस्ती, नलवी ने शिकायत दी कि उसके पिता जीतराम को गरजाराम व उसके बेटे हरकेश उर्फ संजू ने 14 जुलाई 2014 को खेत में पानी न लगाने दिया। उसके पिता को नंगा करके पिटाई की थी। इससे उसके पिता ने काफी बेइज्जती महसूस की। बाद में गांव की पंचायत में सरंपच व अन्य ने समझौता करा दिया था। 15 जुलाई को फिर गरजाराम व हरकेश उर्फ संजू ने उसके पिता की बेइज्जती की तथा पंचायत में फिर समझौता हो गया था। इसके बाद भी आरोपियों ने दिनांक 27 जुलाई को उसके पिता को नंगा करके मारपीट की। लगातार हो रही बेइज्जती से तंग आकर उसके पिता ने जान दे दी। 28 जुलाई को उसके पिता का शव रेलवे लाइन के पास कल्याणा पुल के पास मिला था। कुरुक्षेत्र थाना जीआरपी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 31 जुलाई को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। हरकेश उर्फ संजू व उसके पिता गरजा राम निवासी नई बस्ती, नलवी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। 

जिला न्यायवादी राम कुमार ने बताया कि मामला अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश अमनदीप दीवान की अदालत में चल रहा था। एडीएसजे अमनदीप दीवान ने दोनों पक्षों की जिरह सुनने, गवाहों के बयान और पुलिस द्वारा प्रस्तुत किए साक्ष्यों के आधार पर हरकेश उर्फ संजू व गरजाराम दोषी करार दिया। दोनों को 5-5 वर्ष कैद की सजा व 25-25 हजार रुपये जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा न करने पर दोनों को 6-6 माह अतिरिक्त कैद काटनी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed