फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   family from Punjab, returning from Gogamedi in Kurukshetra after paying obeisance, met with a road accident

Kurukshetra: गोगामेड़ी माथा टेकर आ रहा पंजाब का परिवार सड़क हादसे का शिकार; कार चालक की मौत, छह लोग गंभीर

Sun, 07 Dec 2025 11:04 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 07 Dec 2025 11:04 AM IST
सार

पिहोवा में कार पलटते हुए सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। दुर्घटना के बाद सभी यात्री कार में फंस गए, जिन्हें पास के ग्रामीणों ने बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
family from Punjab, returning from Gogamedi in Kurukshetra after paying obeisance, met with a road accident
दुर्घटनाग्रस्त कार - फोटो : संवाद

विस्तार

पिहोवा में हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर क्रासिंग के दौरान दूसरी कार की साइड लगने से स्विफ्ट डिजायर का संतुलन बिगड़ गया और कार पलटते हुए सड़क से नीचे खेत में जा गिरी। हादसे में कार चला रहे पंजाब के जिला मोहाली के गांव बाकरपुर निवासी 46 वर्षीय राम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार दो बच्चों समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी भेज दिया। शव का पोस्टमार्टम आज करवाया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार राम सिंह अपने दोस्त की कार लेकर शुक्रवार को बेटी वीरेंद्र कौर और अन्य रिश्तेदारों के साथ राजस्थान के गोगा मेड़ी धाम पर माथा टेकने गया था। उसके साथ जीरकपुर निवासी जसविंद्र कौर, अंबाला निवासी सुनीता और उसके बच्चे वंश व अमनदीप कौर तथा चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी हरविंद्र कौर भी थे। दर्शन करके वे शनिवार को लौट रहे थे।
विज्ञापन


वापसी के दौरान जब उनकी कार राष्ट्रीय राजमार्ग-152 पर गांव धनीरामपुरा के पास पहुंची तो कैथल की ओर से आ रही एक कार पार करते समय उनकी कार को जोरदार साइड मार गई। टक्कर लगते ही उनकी कार अनियंत्रित होकर कई बार पलटी और खेतों में जा गिरी। दुर्घटना के बाद सभी यात्री कार में फंस गए, जिन्हें पास के ग्रामीणों ने बाहर निकालकर निजी अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने राम सिंह को मृत घोषित कर दिया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी कुरुक्षेत्र भेज दिया और घायलों का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आरोपित चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed