फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Cyber fraud with mother of ADC in Kurukshetra

कुरुक्षेत्र: ADC की माता का अकाउंट हैक कर निकाले एक लाख 20 हजार रुपये, आरोपी ने खुद को बताया CISF कर्मी

Thu, 10 Nov 2022 06:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 10 Nov 2022 06:35 PM IST
सार

आरोपी ने खुद को सीआईएसएफ कर्मी बताया  आरोपी से खुद एडीसी ने भी बातचीत की थी। घर किराये पर देने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विज्ञापन डाला हुआ था।

विज्ञापन
Cyber fraud with mother of ADC in Kurukshetra
cyber fraud - फोटो : istock

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में शातिर साइबर ठग द्वारा अतिरिक्त उपायुक्त की माता के साथ एक लाख 20 हजार रुपये की धोखाधड़ी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। उन्होंने अपने लुधियाना (पंजाब) में स्थित अपने घर को किराये पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन दिया था। आरोपी ने खुद को सीआईएसएफ बताकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने अतिरिक्त उपायुक्त की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की टीम मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में अतिरिक्त उपायुक्त अखिल पिलानी ने कहा कि वह हिरमी में रह रहे हैं। उनकी माता डॉ. नीना नाहरा ने अपने लुधियाना स्थित घर की पहली मंजिल को किराये पर देने के लिए ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक विज्ञापन डाला था। विज्ञापन देने के एक व्यक्ति दीपक ने उनके साथ संपर्क किया।
विज्ञापन


उस व्यक्ति ने दावा किया कि वह गुजरात में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) में है। उसको लुधियाना में स्थानांतरित कर दिया गया है। वह लुधियाना में उनके घर की पहली मंजिल पर शिफ्ट होना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने भी दीपक से उसके फोन नंबर पर बात की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने उनको भी सीआईएसएफ के साथ काम करने का दावा किया था और 15 नवंबर तक लुधियाना में उनके घर शिफ्ट होने की बात कही थी। उसकी बातों में आकर उनकी माता ने नए किराएदार के लिए कागजी काम कराना जारी रखा।


इस दौरान आरोपी उनकी माता के अकाउंट को धोखाधड़ी से हैक करके पहले 23, 999 रुपये, छह नवंबर शाम 24 हजार रुपये, 47,999 रुपये और 24,999 सहित एक लाख 20 हजार 997 रुपये निकाल लिए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है, जिसकी जांच साइबर सेल द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed