फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Body found of Vegetable seller found in Kurukshetra of Haryana

कुरुक्षेत्र: ट्यूबवेल के कमरे में खून से लथपथ मिला शव, गला रेत हत्या की आशंका

Wed, 26 Jan 2022 12:56 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र, बाबैन (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र, बाबैन (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 26 Jan 2022 12:56 AM IST
सार

अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस और एसएफएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। बिहार निवासी मृतक अरविंद उर्फ राजू सब्जी की फेरी लगाता था। 

विज्ञापन
Body found of Vegetable seller found in Kurukshetra of Haryana
मामले में कार्रवाई करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के बाबैन क्षेत्र में गांव गुढ़ा में सब्जी की फेरी लगाने वाले एक व्यक्ति की गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त अरविंद उर्फ राजू (47) वासी वार्ड-3, ग्वाला पारा मधेपुरा (बिहार) के रूप में हुई है। अरविंद गांव गुढ़ा के किसान नरेश कुमार के खेत में ट्यूबवेल के कमरे में रहता था।

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर के समय नरेश खेत में गया तो कमरे में अरविंद का शव खून से लथपथ पड़ा था। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर एफएसएल टीम की मदद से जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक मूल रूप से बिहार का रहने वाला अरविंद उर्फ राजू पिछले कई वर्षों से गांव दर गांव सब्जी की फेरी लगाता था। पिछले करीब छह माह से अरविंद नरेश कुमार के खेत में ट्यूबवेल पर रह रहा था। मंगलवार दोपहर नरेश अपने खेतों में घूमने के लिए गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उसे अरविंद का शव खून से लथपथ ट्यूबवेल के कमरे में पड़ा मिला। नरेश ने तुरंत मामले की सूचना बाबैन पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना करके एफएसएल टीम को सूचना दी। एफएसएल टीम ने भी मौके से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल में भिजवा दिया है। 

अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज, आज होगा पोस्टमार्टम : सतीश कुमार

थाना प्रभारी बाबैन सतीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने सूचना पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मृतक अरविंद के परिजनों को सूचना दे दी गई है। वे आज कुरुक्षेत्र पहुंच जाएंगे। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस आसपास के लोगों से भी पूछताछ करके जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed