{"_id":"5344db56827eb18b487de9c1495260dc","slug":"a-measured-secretary-four-people-including-je-sue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा सचिव, जेई समेत चार लोगों पर मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नपा सचिव, जेई समेत चार लोगों पर मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 17 Sep 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नपा सचिव, जेई समेत चार लोगों पर मामला दर्ज
लाडवा नगरपालिका सचिव, जेई सहित चार लोगों के खिलाफ लाडवा पुलिस ने एक वोट को लेकर गलत जानकारी देने के आरोप में मामला दर्ज किया है।
यह मामला अतिरिक्त उपायुक्त के आदेश पर लाडवा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी की शिकायत पर दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत करीब एक माह पहले लाडवा पुलिस को की गई थी। मामले में वोट बनवाने वाली महिला व बीएलओ को भी आरोपी बनाया गया है।
अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह ने एक माह पहले इस मामले को लेकर लाडवा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवरभान नरवाल को जांच के आदेश दिए थे। मामले में संलिप्त अधिकारियों ने खुद बचाने के लिए हर तरह के हथकंडे अपनाए और मामले को ठंडे बस्ते में डलवाने की भी कोशिश की, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों के कड़े रुख के चलते मामला दर्ज कर लिया गया ।
लाडवा के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कंवरभान नरवाल ने लाडवा थाने में शिकायत की थी कि जैनपुर जाटान गांव की मनीषा ने लाडवा में अपनी वोट होने के बावजूद जैनपुर गांव में वोट बनवाने चाही।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त प्रभजोत सिंह को जब इस मामले में शक हुआ तो उन्होंने उनको जांच के आदेश दिए। जांच के दौरान पाया गया कि न केवल मनीषा ने वोट बनवाने के लिए चुनाव आयोग से धोखाधड़ी की, बल्कि लाडवा नगर पालिका सचिव सुशील कुमार, कनिष्ठ अभियंता खुशी राम व संबंधित बीएलओ ने भी मनीषा से मिलीभगत कर चुनाव आयोग को गुमराह कर धोखाधड़ी करने का काम किया है।
नगर पालिका सचिव सुशील कुमार, कनिष्ठ अभियंता खुशी राम व संबंधित बीएलओ ने भी इस काम में महिला का साथ देते हुए लाडवा में उसकी वोट होने के बावजूद उसको यह लिखकर दिया कि उसकी लाडवा में वोट नहीं है।
लाडवा थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर नगर पालिका सचिव सुशील कुमार, बल्कि कनिष्ठ अभियंता खुशी राम, संबंधित बीएलओ व महिला मनीषा के खिलाफ धोखाधड़ी करने व चुनाव आयोग को गुमराह कर वोट बनवाने की कोशिश करने के आरोप में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।