फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   मामूली कहासुनी के बाद दंपति ने निगला जहरीला पदार्थ

मामूली कहासुनी के बाद दंपति ने निगला जहरीला पदार्थ

Sun, 11 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
मामूली कहासुनी के बाद दंपति ने निगला जहरीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गांव अढ़ोन स्थित एक मछली फार्म (जोहड़) पर मजदूरी करने वाले दंपति ने मामूली कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया। पति की मौत हो गई, जबकि महिला की हालत ठीक बताई जा रही है। मामला वीरवार देर रात का है। बताया यह भी जा रहा है कि जहरीला पदार्थ खाने से पहले दंपति ने शराब का सेवन किया। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।

मछली फार्म का ठेका गांववासी जसबीर सिंह ने लिया हुआ था और कुछ दिनों पहले उसका ठेका पूरा हो गया। अब ग्राम पंचायत की ओर से इस फार्म की नई बोली की जानी है। यूपी के बुलंदशहर वासी सोमबीर (30) व उसकी पत्नी सुमन करीब चार माह से जसबीर सिंह के समय से ही मछली फार्म पर रह रहे थे। दोनों फार्म की देखभाल करते थे। वीरवार देर रात दोनों में कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। फार्म के आसपास रहने वाले लोगों ने पहले झांसा थाना में सूचना दी और थ्री व्हीलर से उन्हें एलएनजेपी सिविल अस्पताल पहुंचाया। जांच अधिकारी एएसआई राजकुमार मौके पर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच कर सोमबीर को मृत घोषित कर दिया। राजकुमार ने बताया कि आसपास के लोगों ने जानकारी दी है कि दोनों ही शराब का सेवन करते थे और इसी के चलते उनमें कहासुनी होती थी। वीरवार देर रात भी उनमें शराब पीने को लेकर ही कहासुनी हुई। बात बढ़ जाने पर दोनों ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इस संबंध में किसी के खिलाफ कोई शिकायत भी नहीं दी गई है, जिसके चलते पुलिस ने धारा 174 के तहत कार्रवाई करते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। अभी जांच भी जारी है। उन्होंने बताया कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed