रोहतक। हिसार रोड पर खेल रहे मासूम को कैंटर ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।
हिसार रोड स्थित सूर्या कॉलोनी के रहने वाले सुनील ने पुलिस से शिक ायत करते हुए बताया कि वह आईडीसी फैक्ट्री में काम करता है। बताया कि उसका छोटा बेटा डेढ़ वर्षीय निकुंज गली में खेल रहा था। इसी बीच तीव्र गति से आ रहे कैंटर ने उसे टक्कर मार दी, जिससे मासूम घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसे के बाद चालक कैंटर को लेकर मौके से फरार हो गया था। पुलिस का कहना है कि कैं टर चालक को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।