{"_id":"5a81e6194f1c1b4f588b8422","slug":"81518462489-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केमिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष लापता, नहर किनारे मिली चप्पल, कार, मोबाइल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केमिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष लापता, नहर किनारे मिली चप्पल, कार, मोबाइल
Updated Tue, 13 Feb 2018 12:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केमिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष लापता, नहर किनारे मिली चप्पल, कार, मोबाइल
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र
सेक्टर-17 वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश्वर गोयल के बड़े भाई और जिला केमिस्ट एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष पवन गोयल संदिग्ध परिस्थितयों में लापता हो गए। पुलिस को तलाश के दौरान उनकी कार, मोबाइल और चप्पल भाखड़ा नहर के पास मिले हैं। पुलिस ने इसके बाद पवन गोयल की तलाश शुरू कर दी है। शक के आधार पर एक व्यक्ति को राउंड भी किया है। परिजनों की शिकायत और आरंभिक जांच में मामला ब्लैकमेलिंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस को इसमें एक महिला के शामिल होने की जानकारी भी दी गई है। पुलिस सभी पक्षों से पूछताछ के साथ ही पवन गोयल की तलाश भी कर रही है। साथ ही सुसाइड को आधार बनाकर भी पुलिस जांच कर रही है।
पवन गोयल का मेडिकल स्टोर मीरी पीरी चौक पर कुरुक्षेत्र के ऐतिहासिक छठी पातशाही गुरुद्वारा मार्केट में है। पवन गोयल के छोटे भाई और कुरुक्षेत्र की सेक्टर-17 मार्केट वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष राजेश्वर गोयल ने बताया कि उनके भाई की कोठी कुरुक्षेत्र सलारपुर रोड पर हरगोबिंद नगर में है, जबकि उनका घर सेक्टर-13 में है। उन्होंने बताया कि पवन गोयल रविवार देर रात उनके घर आए थे। इसके बाद वह अपने घर की बजाय उनके सेक्टर-13 स्थित घर में ही सो गए। सुबह उनके भाई नहाने की बात कह कर अपने घर चले गए। उन्हें वह खुद हरगोबिंद नगर में छोड़ कर आए थे। इस दौरान उनके भाई का मोबाइल उनके घर में ही छूट गया था। इसलिए वह सुबह करीब नौ बजे से फिर सके उनके घर आए और मोबाइल चले गए। इसके बाद उन्होंने किसी कार्य से अपने भाई पवन गोयल को फोन किया, लेकिन वह नहीं लगा। उन्होंने मिलने वालों से जानकारी की, लेकिन पवन गोयल का पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने भाई तलाश शुरू कर दी।
लाश में जुटे तो नहर के पास मिली थी कार
राजेश्वर गोयल ने बताया कि उनके बड़े भाई से कोई संपर्क नहीं हो रहा था। वह सोमवार को दुकान पर भी नहीं गए तो उन्होंने उनकी तलाश शुरू कर दी। तलाश के दौरान पवन गोयल की रिट्ज कार नंबर एचआर 78बी -2990 दुकान से करीब पांच किलोमीटर दूर भाखड़ा नहर के किनारे मिली। पवन गोयल की चप्पलें नहर के किनारे मिलीं, जबकि उनका मोबाइल कार में पड़ा मिला।
विज्ञापन
परिवार मांग रहा सकुशल होने की दुआ
चप्पलें, कार और मोबाइल नहर किनारे मिलने से ही यह मामला सुसाइड केस के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता। किसी ने भी पवन गोयल को नहर में कूदते हुए नहीं देखा। हालांकि, संभव यह भी है कि यह घटनाक्रम तब हुआ हो, जब वहां कोई न हो, क्योंकि यह इलाका वीरान है। वह नहर किनारे पवन गोयल की चप्पल मिली है। परिवार के सदस्य पवन गोयल के सकुशल होने की कामना कर रहे हैं।
बीती रात किसी महिला ने लिए थे 50 हजार
पवन गोयल के नजदीकी व्यक्ति ने बताया कि बीती रात किसी महिला ने उन पर दबाव बनाकर 50 हजार रुपये वसूले थे। अगले दिन भी कुछ पैसे इस महिला को देने के साथ ही मेडिकल कराने की बात भी हुई थी। यह पैसे किस लिए दिए गए थे, मेडिकल किसका और क्यों होना था, इन सब सवालों के जवाब भी पुलिस तलाश रही है। इसके लिए पुलिस उस महिला को तलाश रही है, जिसने परिजनों के अनुसार एक दिन पहले पवन गोयल से 50 हजार रुपये लिए थे।
महिला का साथ देने वाला राउंडअप, पूछताछ जारी
पता चला है कि जिस महिला ने 50 हजार रुपये एक रात पहले वसूले थे, उस महिला से जुड़े एक केमिस्ट को पुलिस ने राउंडअप किया है। सुभाष मंडी पुलिस चौकी की टीम इस व्यक्ति से पूछताछ कर रही है। हालांकि, देर शाम तक पुलिस को उससे कुछ खास जानकारी हासिल नहीं हो सकी थी।
एक दिन पहले ही पत्नी गई थी माउंट आबू
पवन गोयल की पत्नी रविवार को ही माउंट आबू में अपनी बेटी से मिलने के लिए गई थीं। बताया गया है कि उनकी बेटी माउंट आबू में साध्वी है, जबकि उनका पुत्र नोएडा में आईटी इंजीनियर है। उनकी पत्नी और बेटे को इस घटना की सूचना दे दी गई है।
चौकी प्रभारी बोले अभी जांच चल रही है
सुभाष मंडी पुलिस चौकी के प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि पुलिस टीम इस मामले की जांच में जुटी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि अभी किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा।