{"_id":"5ae772d44f1c1b5f098b760c","slug":"71525117652-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीटी रोड पर कार ने मारी ऑटो को टक्कर, चार महिलाओं सहित 10 लोग घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीटी रोड पर कार ने मारी ऑटो को टक्कर, चार महिलाओं सहित 10 लोग घायल
Updated Tue, 01 May 2018 01:17 AM IST
विज्ञापन
जीटी रोड पर कार ने मारी ऑटो को टक्कर, चार महिलाओं सहित 10 घायल
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर स्थित पिपली चिड़ियाघर के समीप एक ऑटो को तेज गति से आ रही एक कार ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो सवार 4 महिलाओं सहित 10 लोग घायल हो गए। सभी घायल रिश्तेदार हैं, जो अंबाला में सेवानिवृत्त हुए रिश्तेदार की पार्टी से लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार गांव चंदलाना जिला कैथल निवासी रामकुमार अपनी पत्नी कविता, साले मुनीष व रिश्तेदार बिंदू देवी लाडवा, मूर्ति देवी, राजरानी व राहुल के अलावा तीन अन्य के साथ अंबाला में जन स्वास्थ्य विभाग से सेवानिवृत्त हुए रिश्तेदार की विदाई पार्टी में गए हुए थे। वे ऑटो मेें सवार होकर अंबाला से कुरुक्षेत्र आ रहे थे। जब वे पिपली चिड़ियाघर के समीप पहुंचे तो पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे ऑटो चालक सहित सभी सवार घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। देर रात तक पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।