{"_id":"5a95af494f1c1b82408b497b","slug":"61519759177-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजलीकर्मी की मौत के मामले में लापरवाही बरतने का आरोपी जेई गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिजलीकर्मी की मौत के मामले में लापरवाही बरतने का आरोपी जेई गिरफ्तार
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजलीकर्मी की मौत के मामले में लापरवाही बरतने का आरोपी जेई गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
गांव मुर्तजापुर के पास खेत में लगे ट्रांसफार्मर पर काम करते हुए अनुबंध पर लगे एक बिजलीकर्मी भाग सिंह की हुई मौत के मामले में पुलिस ने बिजली निगम के जेई को गिरफ्तार किया है। जांच अधिकारी जान पाल ने बताया कि मृतक के भाई अवतर सिंह ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भाई भाग सिंह बिजली विभाग में एएलएम के पद पर अनुबंध तौर पर काम करता था। भाग सिंह की 12 नवंबर को शादी थी, लेकिन दफ्तर से छुट्टी न मिलने के कारण भाग सिंह उच्च अधिकारियों के आदेशानुसार गांव मुर्तजापुर के पास खेतों में ट्रांसफार्मर ठीक करने के लिए चला गया। वहां 11 हजार किलोवाट का एक ट्रांसफार्मर जमीन पर रखा हुआ था। इसके तार बिना फ्यूज के लगे थे। बिजली विभाग की इसी लापरवाही के कारण उसका भाई भाग सिंह तारों की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जिम्मेदारी जेई, एसडीओ और उच्च अधिकारियों की बनती है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जेई और एसडीओ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने बिजली विभाग के जेई को गिरफ्तार कर लिया है।