फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   बगैर दस्तावेज, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट चलते वाहन चालकों के काटे चालान

बगैर दस्तावेज, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट चलते वाहन चालकों के काटे चालान

Mon, 08 Jan 2018 12:29 AM IST
Updated Mon, 08 Jan 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
बगैर दस्तावेज, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट चलते वाहन चालकों के काटे चालान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।
पिपली-लाडवा रोड पर पुलिस ने रविवार को यातायात नियमों पर खरा न उतरने वाले वाहन चालकों पर सख्ती दिखाई। पुलिस ने पिपली थाने के सामने और गांव मथाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) वाली सड़क पर नाका लगाकर विशेष चेकिंग अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस भी जीटी रोड पिपली चौक पर व्यवस्था बनाने के लिए सक्रिय रही। इस दौरान मथाना मोड पर पायलट नंबर-3 के इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने नियमों का पालन न करने वाले आठ दोपहिया वाहन चालकों के चालान काटे। इनमें सात वाहल चालक बगैर हेलमेट के ड्राइव रहे थे, जबकि एक चालान ट्रिपल राइडिंग में काटा गया।

एएसआई राजेंद्र ने बताया कि अधिकारियाें के निर्देशानुसार पिपली-लाडवा रोड पर लापरवाह वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के लिए अभियान चलाया गया था। पिपली थाने के सामने एसएचओ निर्मल सिंह की देखरेख में वाहनों के चालान किए गए। एसएचओ के अनुसार, गांव बिहोली, मथाना मोड़, सदर थाने के निकट पुलिस एसएसआई राजेंद्र, एएसआई हाकम सिंह, एएसआई प्रदीप आदि की टीम ने करीब 30 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। पिपली हाईवे चौक के निकट सीट बेल्ट यूज किए बिना दौड़ती तीन गाड़ियों, बगैर हेलमेट के आठ बाइक चालकों के चालान काटे गए। एक बाइक को इंपाउंड किया गया। कुछ बाइक बिना नंबर प्लेट के तो कई अन्य दस्तावेजों के अभाव में पकड़ी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed