{"_id":"59384bcc4f1c1bec7d8b45ac","slug":"61496861644-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र हरियाणा टूरिज्म यात्री निवास के सामने गैंगवार,ताबड़तोड़ फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुरुक्षेत्र हरियाणा टूरिज्म यात्री निवास के सामने गैंगवार,ताबड़तोड़ फायरिंग
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुरुक्षेत्र।
धर्मनगरी में हरियाणा टूरिज्म यात्री निवास के ठीक सामने बुधवार देर शाम गैंगवार के चलते ताबड़तोड़ फायरिंग हुई, जिसमें पांच लोगों के जख्मी होने की सूचना है। हालांकि जिन पांच लोगों को गोली लगी उनमें से केवल दो लोग ही अस्पताल पहुंचे, जबकि अन्य तीन घायलों को कहां ले जाया गया, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। घायलों में एक केमिस्ट शाप का संचालक भी शामिल है, जोकि गैंगवार के दौरान की गई फायरिंग का शिकार हो गया। उसे नगर के एक सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बता दें कि उपरोक्त घटना के दौरान विरोधी गुट का निशाना एक महिंद्रा जायलो गाड़ी पर था, जिसमें लाठी, डंडे, हॉकी स्टिक और बुलेट की चेन और अन्य कई हथियार रखे हुए थे। इस गाड़ी के सभी शीशों को हमलावरों ने हॉकी स्टिक से चकनाचूर कर दिया। पूरी वारदात इतनी तेज गति हुई कि सैनी समाज मार्केट के दुकानदारों के सामने से हमलावर साफ निकल गए और उन्हें पता तक नहीं लगा। हालांकि फायरिंग के दौरान सैनी समाज मार्केट और आसपास के दुकानदार यही समझते रहे कि शायद बुलेट मोटर साइकिल से कोई युवक पटाखे की आवाज कर रहा है, मगर जैसे ही एक दुकानदार गोली लगने के बाद अपनी दुकान के बाहर गिरा तब जाकर मार्केट में फायरिंग का शोर मचा। इस बीच उक्त जायलो गाड़ी का चालक भी गंभीर रुप से जख्मी हुआ है। गोलियों के अलावा उस पर ताबड़तोड़ हॉकी स्टिक के प्रहार किये गए, जिसमें उसकी टांग और बाजू की हड्डियां टूटने के अलावा कई गंभीर घाव हैं, इनमें गोली आरपार निकलने के भी घाव बताए गए हैं।
----------------------------------------------
कैथल जिले के गांव पाडला का है जख्मी
जिस जायलो गाड़ी को निशाना बनाया गया था, उसमें कई लोग सवार थे। वे कहां गए उनका अभी तक पुलिस को पता नहीं लगा। घटनास्थल पर मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि जायलों कई लोग सवार थे, इनमें से चार लोगों को गोलियां लगी हैं,जिनमें जिला कैथल के गांव पाडला वासी 24 वर्षीय हर दयाल पुत्र जोगिंद्र सिंह शामिल है। घायल हरदयाल को निकट ही स्थित एक प्राईवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
-----------------------------------------------------
डाक्टर के केमिस्ट पुत्र की बाजू पर लगी गोली
महाराणा प्रताप चौक के निकट होम्योपैथी के प्रसिद्ध डाक्टर विनोद शर्मा के क्लीनिक के ठीक सामने वाली लाइन में सैनी समाज भवन की दुकानों में उनके पुत्र अर्जुन शर्मा की साईं होम्यो जोन के नाम से केमिस्ट शाप है। दरअसल गैंगवार के चलते हुए हमले के दौरान फायरिंग से अफरातफरी मच गई थी। डा. विनोद ने बताया उनका पुत्र अभी दुकान बंद कर रही रहा था कि एक गोली उसी बाजू में लगी,जिसके बाद वह लहूलुहान होकर वहीं गिर गया।
------------------------------------------
पुलिस टीमों ने मौके पर पहुंच कर किया निरीक्षण
केयू थाना के एसएचओ छोटू राम, सीन आफ क्राइम की टीम और सीआईए टीम ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कई चले हुए कारतूस भी बरामद किये हैं। वहीं पुलिस ने सैनी समाज भवन के गेट के सामने से क्षतिग्रस्त जायलो गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। कब्जे में लेने से पहले मौके पर पहुंची टीमों ने गाड़ी में रखे सामान का निरीक्षण किया,जिसमें काफी मात्रा में डंडे,बिंडे और बुलेट की चैन और हमले का अन्य सामान बरामद हुआ है।
-----------------------------------------------------------------------
क्या शराब माफिया के बीच आपस टकराव का नतीजा है हमला
केयू थाना के प्रभारी के मुताबिक अभी किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। घायलों से भी कोई जानकारी नहीं मिली है। क्या शराब माफिया के बीच गैंगवार का नतीजा है,यात्री निवास के सामने हुआ हमला, इस सवाल पर फिलहाल पुलिस चुप्पी साधे हुए हैं। हालांकि चर्चा यही है कि यह घटनाक्रम शराब माफिया के बीच आपसी टकराव का परिणाम है।
-------------------------------------------------------------------------
कुछ माह पहले हादसे में केमिस्ट के जवान भाई की हो चुकी है मौत
गैंगवार के दौरान हुई फायरिंग में जिस बेकसूर केमिस्ट को गोली लगी है। उसका परिवार गहरे सदमे में है। गौरतलब है कि डा. विनोद शर्मा के जवान पुत्र की कुछ माह पहले ही एक दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई,यह परिवार अभी सदमे से उभरा भी नहीं है कि बुधवार को दुकान बंद करते समय डा.विनोद शर्मा के बड़े पुत्र अर्जुन शर्मा गोली लगने से जख्मी हो गया।