इस्माईलाबाद (कुरुक्षेत्र)। गांव सैनी माजरा के नजदीक कार और बाइक की भिड़ंत में बाइक चालक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टामर्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव सैनी माजरा निवासी राकेश कुमार सोमवार सुबह सात बजे गांव अजरावर की ओर नेशनल हाईवे स्थित एक पेट्रोल पंप पर तेल डलवाने के लिए आया था। यहां से वापस लौटते वक्त एक तेज रफ्तार कार चालक ने उससे पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें गंभीर रूप से घायल हो गई। थाना प्रभारी बलदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपी कार चालक को काबू किया जाएगा।