फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   विवाहिता से छेड़छाड़ करने वाले ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज

विवाहिता से छेड़छाड़ करने वाले ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज

Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Feb 2019 06:45 PM IST
विज्ञापन
विवाहिता से छेड़छाड़ करने वाले ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज

विज्ञापन
छेड़छाड़ में ननदोई के खिलाफ मामला दर्ज
पिहोवा। एक विवाहिता से उसके ननदोई द्वारा छेड़छाड़ एवं मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने विवाहित की शिकायत पर उसके ननदोई के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने कहा कि दो साल पहले दिसंबर में उसकी सास की मृत्यु हो गई थी, जिसके भोग पर उसकी ननद एवं ननदोई संदीप घर पर आए थे। इसी दौरान उसके ननदोई संदीप ने उसे कमरे में अकेली पाकर पीछे से गलत नीयत से पकड़ लिया और उससे छेड़छाड़ करने लगा। ननदोई की ऐसी हरकत के बाद उसने गुस्से में आकर उसे जोरदार तमाचा मार दिया और यह बात उसने अपने पति को बताई, लेकिन उसके पति ने यह बात किसी से भी कहने से मना कर दिया। एक महीने के बाद उसके पति ने मायके वालों को घर बुलाकर उसे मायके भेज दिया। शिकायतकर्ता के अनुसार उसका ननदोई संदीप उससे पहले भी बुरी नीयत से छेड़छाड़ एवं मारपीट कर चुका है। तंग आकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed