{"_id":"5b941ec6867a557fed5e88a8","slug":"51536433862-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर गांव दीवाना के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव पीडल निवासी विजय कुमार के रूप में हुई है।
एएसआई बलिंद्र सिंह ने बताया कि गांव पीडल निवासी विजय कुमार बाइक पर पिहोवा से अपने गांव की ओर जा रहा था। गांव दीवाना के पास तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह बाइक सहित सड़क पर जा गिरा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। अस्पताल ले जाते समय विजय कुमार ने दम तोड़ दिया। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मृतक विजय कुमार के भाई विजेंद्र की शिकायत पर ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है।