{"_id":"5a70bc0b4f1c1bb1208b6583","slug":"51517337611-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्जे से तंग मजदूर की आत्महत्या मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कर्जे से तंग मजदूर की आत्महत्या मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी
Updated Wed, 31 Jan 2018 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्जे से तंग मजदूर की आत्महत्या के मामले में नहीं हुई गिरफ्तारी
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। गांव बन के एक बाग में फंदा लगाकर आत्महत्या करने वाले समालखा निवासी मोहन लाल के मामले में पुलिस की फिलहाल जांच चल रही है। इससे मृतक के रिश्तेदारों और परिजनों में रोष है। मृतक के सुसाइड नोट में दर्ज तीन फांइनेंसरों की अभी तक गिरफ्तारी न होने से परिजन आहत हैं। वह पुलिस पर आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराए गए आरोपियों को बचाने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के पुत्र विजय कुमार और अन्य रिश्तेदारों का कहना है कि मृतक मोहन लाल ने अपने सुसाइड नोट में तीन फाइनेंसरों का नाम लिखा था, जिनके खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया था। अभी तक तीनों आरोपी फाइनेंसर खुलेआम घूम रहे हैं। मंगलवार को मृतक के चौथे पर परिजनों और रिश्तेदारों ने पुलिस की ढीली कार्रवाई के खिलाफ लाडवा थाने के सामने प्रदर्शन करने और जाम लगाने की तैयारी कर ली थी, लेकिन गांव के प्रमुख लोगों के समझाने के बाद सभी ने इसे स्थगित कर दिया। लाडवा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।