फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दो दुर्घटनाओं में एक की मौत , छह घायल, एक गंभीर

दो दुर्घटनाओं में एक की मौत , छह घायल, एक गंभीर

Wed, 27 Dec 2017 12:29 AM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
दो दुर्घटनाओं में एक की मौत , छह घायल, एक गंभीर
दो सड़क हादसों में एक की मौत, छह घायल, एक गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
दो सड़क दुर्घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल हो पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
पहला हादसा सोमवार देर रात को लाडवा-मुस्तफाबाद मार्ग पर हुआ। इसमें दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक चालक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सुदेश कुमार निवासी अजीजपुर जिला यमुनानगर हलवाई का कार्य करता है। सोमवार रात को वह अपनी बाइक से पिपली से काम समाप्त कर लाडवा-मुस्तफाबाद मार्ग से होते हुए अपने घर जा रहा था। वह गांव गनगौरी मोड़ के पास पहुंचा तो उसकी टक्कर सामने से आ रही एक बाइक से हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात बाइक चालक मौके से भाग गया। टक्कर लगने से सुदेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए कुरुक्षेत्र भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दूसरा हादसा लाडवा-रादौर मार्ग पर हुआ। यहां एक ट्रक की टक्कर से एक छोटे मालवाहक वाहन में बैठी सवारियां घायल हो गईं। इनमें से एक की हालत गंभीर होने के कारण उसे उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेज दिया गया। गांव बैंडी और रादौर जिला यमुनानगर निवासी अमीर चंद, चरणजीत कौर, तेजो देवी, ममता, गुलशन, बालकिशन, जगदीश, कविता लाडवा से होते हुए अंबाला के पास एक गांव में चरणजीत कौर के भाई के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। वे गांव बड़शामी के पास पहुंचे तो एक अज्ञात ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गाड़ी चालक देवकी नंद शिव कालोनी रादौर गंभीर रूप से घायल हो गया। गाड़ी में सवार अमीर चंद, चरणजीत कौर, जगदीश सहित सभी सवारियां घायल हो गईं। उन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना पर पहुंची लाडवा पुलिस ने क्षतिग्रस्त गाड़ी को कब्जे में ले लिया। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में केस दर्ज नहीं हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed