फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने के 13 आरोपियों को लिया हिरासत में

पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने के 13 आरोपियों को लिया हिरासत में

Mon, 22 Jan 2018 12:30 AM IST
Updated Mon, 22 Jan 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने अवैध शराब का कारोबार करने के 13 आरोपियों  को लिया हिरासत में
पुलिस ने अवैध शराब के साथ 13 आरोपियों को पकड़ा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचने वालों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग ने बताया कि जिला पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी करके 13 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 197 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
उन्होंने बताया कि थाना केयूके पुलिस में एएसआई सेवा सिह ने अनिल उर्फ मोनू निवासी बिहारी मोहल्ला थानेसर को केयू सेकेंड गेट के समीप से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 14 बोतल अवैध शराब बरामद की है। थाना शाहाबाद पुलिस ने विभिन्न जगहों पर छापेमारी कर 60 बोतल अवैध शराब बरामद की। इनमें हवलदार नवनीत सिंह ने अनिल कुमार निवासी रावी कॉलोनी शाहाबाद को नजदीक कृष्णा कोल्ड स्टोर बराडा रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 24 बोतल अवैध शराब भी बरामद की है। एएसआई बलबीर सिहं ने रिंकू निवासी वाल्मीकि बस्ती शाहाबाद को 12 बोतल अवैध शराब के साथ न्यू अनाज मंडी शाहाबाद से गिरफ्तार किया है। एएसआई विजय कुमार ने हरप्रीत सिंह निवासी लखमारी को सरेआम बीर मंगोली चौक वासी हरिकेश कुमार निवासी बरथला से शराब खरीदते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 बोतल अवैध शराब बरामद की हैं।
विज्ञापन

एएसआई रणजोर सिंह ने इंद्रजीत सिंह निवासी निवारसी को नजदीक निवारसी से प्ररमतीज निवासी खेड शेखा जिला कैथल से अवैध शराब खरीदते हुए गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 14 बोतल अवैध शराब बरामद हुई है। थाना सदर थानेसर ने 140 अवैध शराब बरामद की है। एएसआई वजीर सिंह ने रणबीर सिंह निवासी गांव कुराड जिला कैथल को गांव किश्नपुरा से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 30 बोतल अवैध शराब बरामद की है। एसआई सत्यवान ने जयबीर सिंह निवासी गुम्मेर जिला सोनीपत को 11 बोतल अवैध शराब के साथ मस्जिद पिपली के पास से गिरफ्तार किया है। हवलदार राजकुमार ने अंकुर निवासी लक्ष्मण कॉलोनी थानेसर को सरेआम एक दुकान से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से छह बोतल अवैध शराब बरामद की है। एसआई बलवंत सिहं ने रिंकू निवासी कृृष्णा नगर गामडी थानेसर को सरालपुर रोड से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 76 बोतल अवैध शराब बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed