{"_id":"5bae774b867a5570e735c063","slug":"31538160459-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
- पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में एक को किया नामजद
अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा। क्षेत्र के एक गांव में 35 वर्षीय विवाहिता ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गांव के एक व्यक्ति ने किसी से महिला के चरित्र पर टिप्पणी की थी। इस बात का पता महिला को चला तो आहत होकर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आरोपी पर आईपीसी की धारा 306 के तहत केस दर्ज किया है।
थाना प्रभारी जय नारायण शर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गांव निवासी विवाहिता ने मकान के चौबारे में अपनी चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। महिला के पति ने बताया कि उसके घर के पास ही रहने वाले बलबीर ने कई बार उसकी पत्नी के चरित्र के बारे में आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसी से आहत होकर उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
सर्पदंश से मजदूर की मौत
शाहाबाद। गांव रामनगर में खेतों में गए एक व्यक्ति की सर्पदंश से मौत हो गई। जानकारी अनुसार, गणेश झा अपने परिवार के साथ पिछले 18 साल से गांव में रह रहा था। वह खेतों में मजदूरी कर अपने परिवार का पालन कर रहा था। वह वीरवार देर सायं खेतों में गया तो वहां सांप ने उसे डस लिया। गंभीर हालत में उसे एलएनजेपी सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित किया गया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।