फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   दिनदिहाड़े बैंक में घुसकर नकाबपोश ने बैंककर्मी को दो गोलियां मार किया जख्मी

दिनदिहाड़े बैंक में घुसकर नकाबपोश ने बैंककर्मी को दो गोलियां मार किया जख्मी

Sun, 13 May 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
दिनदिहाड़े बैंक में घुसकर नकाबपोश ने बैंककर्मी को दो गोलियां मार किया जख्मी
एक मिनट गोल्ड लोन के बारे में की बात फिर बैंक कर्मी को मार दीं दो गोलियां
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा।
स्थानीय अंबाला रोड स्थित मुथूट फिनकॉर्प बैंक शाखा (गोल्ड लोन बैंक) में घुसकर दिनदहाड़े नकाबपोश ने बैंक कर्मी को गोलियां मार दीं। शनिवार दोपहर पौने दो बजे के आसपास हुई घटना में गोली मारने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी बैंक कर्मी को पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी पिहोवा के लिए रेफर कर दिया गया। जख्मी बैंक कर्मी संदीप निवासी गढ़ी सिसाना, जिला सोनीपत बैंक में सीएससी के पद पर तैनात है और पिहोवा की पूजा कॉलोनी में किराए के मकान में रहता है। घटना की जानकारी मिलते ही सीआईए टू भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बैंक कर्मी बृजलाल शर्मा ने बताया शनिवार को बैंक में चार कर्मचारी ड्यूटि पर थे। घटना से पहले वह और एक अन्य कर्मी किसी काम से बाहर गए हुए थे। बैंक में संदीप के अलावा एक महिला कर्मचारी मौजूद थी। करीब पौने दो बजे एक नकाबपोश व्यक्ति बैंक में घुसा और संदीप से कुछ देर बात करने के बाद उसे रिवॉल्वर से दो गोलियां मारकर जख्मी कर दिया। जब तक बैंक कर्मी कुछ समझ पाते हमलावर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और संदीप को पिहोवा के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

एसएचओ जय नारायण शर्मा ने बताया कि अज्ञात हमलावर के खिलाफ 307 व आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक मिनट की बात और कर दिया फायर
जख्मी संदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार दोपहर 1 बजकर 42 मिनट पर बैंक में काम कर रहा था। इस दौरान एक नकाबपोश व्यक्ति आया और उससे बैंक मैनेजर व गोल्ड लोन के बारे में एक मिनट तक बातचीत की। इसके बाद वह उसके पास बाई तरफ गया और बैग से रिवॉल्वर निकाल कर उसकी बाई बाजू व कमर पर दो फायर कर दिए। जिससे वह जख्मी हो गया। उसने नकाबपोश को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन वह भागने में कामयाब रहा।
दिन में नहीं होता है कोई गार्ड
घटना के दौरान बैंक में कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। शनिवार को 4 बैंक कर्मी ही ड्यूटि पर तैनात थे। घटना से कुछ देर पहले दो बैंक कर्मी किसी काम से बाहर गए हुए थे। दिन के समय बैंक में सुरक्षा गार्ड नहीं था। सुरक्षा गार्ड केवल नाइट ड्यूटी के लिए रखा गया है।
नहीं हुई कोई लूटपाट
सीएससी बृजलाल ने बताया कि बैंक से किसी तरह की कोई लूटपाट नहीं हुई है। हमलावर संदीप पर फायर करने के बाद वहां से फरार हो गया। गोल्ड व कैश लॉकर में बिल्कुल सुरक्षित है। बैंक की कुछ औपचारिकताओं को पूरी करने के बाद ही उपभोक्ता की मांग पर गोल्ड लॉकर से बाहर निकाला जाता है।
दूसरी मंजिल पर स्थित है बैंक
मुथूट फिनकॉर्प बैंक दूसरी मंजिल पर स्थित है। इससे ठीक नीचे इंडसइंड बैंक व एटीएम स्थित है। जहां उक्त बैंक का सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर तैनात था। अंबाला रोड शहर का सबसे व्स्ततम रोड है। हैरान करने वाली बात यह है कि नकाबपोश हमलावर दूसरी मंजिल पर स्थित बैंक में घुसकर घटना को अंजाम देकर फरार हो जाता है। इसके अलावा कुछ दूर ही पीएनबी बैंक भी मौजूद है। जहां पर पुलिस नाका लगाकर वाहनों के चालान करती है।
बिना नंबर की बुलेट पर से आया था हमलावर
एसएचओ जय नारायण शर्मा ने बताया कि हमलावर बिना नंबर की बुलेट से आया हुआ था पर सवार था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह मुख्य चौक की तरफ भाग निकला। पुलिस ने बैंक व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
पत्नी और ससुराल पक्ष पर जताया शक
एसएचओ ने बताया कि बैंक से किसी तरह की कोई लूटपाट नहीं हुई है। मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। जांच में यह बात सामने आई है कि बैंक कर्मी संदीप का अपनी पत्नी दीपिका निवासी कलानौर रोहतक के साथ मनमुटाव चल रहा है। उसकी पत्नी पिछले नौ महीने से मायके में रह रही है। संदीप ने भी शिकायत में ससुराल पक्ष के लोगों पर आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस बारीकी से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बैंक में लगे सीसीटीवी तथा बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों से फुटेज बरामद कर ली हैं।
कुरुक्षेत्र किया रेफर
डॉ. अमित कुमार ने बताय कि दोपहर में एक जख्मी व्यक्ति को अस्पताल लाया गया था। जिसकी बाई बाजू व कमर में दो गोलियां लगी हुई थीं। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सीएचसी पिहोवा भेज दिया गया था। उधर, एसएमओ डॉ. अजीतपाल ने बताया कि मरीज की एमएलआर काटकर उसे कुरुक्षेत्र रेफर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि जख्मी की स्थिती अंडर कंट्रोल है।

पहले भी हो चुकी है वारदात
इससे पहले भी पिहोवा में इस तरह की वारदात हो चुकी है। फरवरी 2017 में कैथल रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा असमानपुर से दिनदहाड़े चार नकाबपोश बदमाशों ने गन प्वाइंट पर 7 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। उक्त बैंक में भी कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था। पुलिस की हिदायत के बाद भी बैंक ने कोई सुरक्षा गार्ड तैनात नहीं किया था। जनवरी 10 को मॉडल टाउन में तीन युवकों ने एक गैस एजेंसी के कर्मचारी से दो लाख रुपये लूटकर फरार हो गए थे। अभी तक यह मामला सुलझा नहीं है। इसके अलावा मार्च 2018 में जाजनपुर निवासी कृष्ण से भी गांव बटहेड़ी के पास 6-7 हथियारबंद बदमाशों ने गाड़ी रोककर 50 हजार रुपये लूट लिए थे। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को काबू कर लिया है। अन्य आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed