फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   255 vehicles were seized invoices, Karnal

नाकाबंदी कर 255 वाहनों का किया चालान

Tue, 21 Feb 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र Updated Tue, 21 Feb 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
255 vehicles were seized invoices, Karnal
नाकाबंदी कर 255 वाहनों का किया चालान - फोटो : Amar Ujala

 ट्रैफिक नियमों का पालन और संदिग्ध तत्वों पर नजर रखने के लिए शहर में 12 जगहों पर नाके लगाए गए हैं। इन पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल के साथ नियमों के उल्लंघन करने वालों के चालान किए जा रहे हैं। यह जानकारी एसपी अभिषेक गर्ग ने दी।

विज्ञापन


एसपी ने बताया कि जिलेभर में कानून व्यवस्था बनाए रखने, असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाने और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए पुलिस ने लगभग एक दर्जन स्थानों पर नाकाबंदी की। इस दौरान थाना शहर थानेसर के अंतर्गत मोहन नगर चौक, झांसा चुंगी, बाहरी चौक टी-प्वाइंट, सलारपुर रोड प्वाइंट नजदीक बीआर चौक, ब्रह्मा चौक 10 फुटा रोड, आयुर्वेदिक कॉलेज चौक, थाना सदर के अंतर्गत आईटीआई के नजदीक उमरी रोड, इस्सरगढ़ मोड बाबैन रोड, थाना केयूके के अंतर्गत थर्ड गेट चौकी के सामने, अमीन रोड टी प्वाइंट, ढांड रोड पिंडारसी बस अड्डा, पुलिस चौकी ज्योतिसर के सामने नाकाबंदी कर पुलिस कर्मियों ने जांच अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने विभिन्न वाहनों की बारीकी से जांच की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने 125 चालान किए।
विज्ञापन


इनमें से 1 वाहन को इंपाउंड किया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान 17 चालान तीन सवारी, 2 चालान ओवर स्पीड के लिए, 69 चालान बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल सवारों के और 34 चालान अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन के लिए किए गए। एसपी ने बताया कि असामाजिक तत्वों को किसी भी सूरत में नियमों और कानूनों के उल्लंघन की अनुमति नहीं दी जा सकती। युवाओं को यातायात नियमों को गंभीरता से लेना चाहिए। उन्होंने बताया कि यातायात नियमों का पालन करना सभी के लिए जरूरी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed