{"_id":"5a7f3c6b4f1c1b9f268b95f3","slug":"21518287979-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज मे होगा नवजात शिशु का पोस्टमार्टम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज मे होगा नवजात शिशु का पोस्टमार्टम
Updated Sun, 11 Feb 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज में होगा नवजात के शव का पोस्टमार्टम
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल परिसर में स्ट्रे डाग ने जिस नवजात शिशु के निचले हिस्से को नोंच डाला था, उसके शव का पोस्टमार्टम शनिवार को कुरुक्षेत्र में नहीं हो सका। एलएनजेपी अस्पताल के डॉक्टरों की राय के बाद उसके शव को खानपुर मेडिकल कालेज सोनीपत भेजा गया है। इस दौरान पुलिस यह पता लगा रही है कि अस्पताल परिसर में नवजात शिशु कहां से आया और स्ट्रे डॉग उसे कहां से उठाकर लाए थे। यह भी पता कर रही है कि नवजात की मौत स्ट्रे डॉग के नोंचने से हुई या उन्हें शव ही मिला था। इन सब बातों पर्दा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही उठेगा।
लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल परिसर में शुक्रवार देर शाम नवजात शिशु को दो स्ट्रे डाग नोचते मिले थे। यह दर्दनाक दृश्य देखते ही वीटा बूथ पर कार्यरत एक निजी कर्मी ने शोर मचा दिया। इसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। अस्पताल प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। शनिवार देर रात तक यह खुलासा नहीं हुआ था कि नवजात शिशु का यह शव कहां से अस्पताल परिसर में पहुंचा।
पोस्टमार्टम के लिए कर दिया है रेफर
सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉॅ एसएस अरोड़ा ने बताया कि सिविल अस्पताल में मिले नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। नवजात का शव कहां से आया और यह लड़का है या लड़की, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा। डॉ. अरोड़ा ने बताया कि नवजात शिशु के शव पर मिली चिमटी की जांच पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
केयू थर्ड गेट चौकी इंचार्ज जयकरण ने बताया कि सिविल अस्पताल में नवजात शिशु का शव मिलने के मामले में लोकनायक जयप्रकाश की स्वीपर की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया गया है। नवजात को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कलां मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। अभी तक यह नहीं पता चला है कि यह नवजात कितने दिन का है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।