फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   झांसा छात्रा व छात्र की मौत मामले को लेकर एसपी से मिले परिजन

झांसा छात्रा व छात्र की मौत मामले को लेकर एसपी से मिले परिजन

Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
झांसा छात्रा व छात्र की मौत मामले को लेकर एसपी से मिले परिजन
‘पुलिस जांच के नाम पर कर रही हमें गुमराह’
विज्ञापन

झांसा के छात्र और छात्रा की मौत मामले में एसपी से मिले परिजन
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
झांसा निवासी छात्र और छात्रा की मौत के मामले में उनके परिजन वीरवार को एसपी अभिषेक गर्ग से मिले। जनसंर्घष मंच की नेता एडवोकेट सुदेश कुमारी के नेतृत्व में एसपी से मिलने पहुंचे परिजनों ने कहा कि दोनों की हत्या की गई है। पुलिस इस मामले की जांच से भटक रही है। साथ ही उन्हें गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अभी तक पुलिस द्वारा की गई जांच से वे संतुष्ट नहीं है और इस मामले की जांच सीबीआई से कराई जानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि इतने दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जबकि पुलिस पहले दिन से ही दोषियों को जल्द सामने लाने के दावे करती रही है। इन मामलों की जांच शीघ्र कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। एसपी अभिषक गर्ग ने उन्हें जल्द दोषियों को काबू करने और मामले का खुलासा करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि एसआईटी भी इन मामलों में गंभीरता से कार्य कर रही है। छात्र की फाइनल रिपोर्ट मिलने में सप्ताह भर का समय लगेगा। रिपोर्ट मिलने के बाद जांच तेज हो जाएगी। छात्रा की मौत के मामले में रोहतक पीजीआई के डॉक्टरों से ओपिनियन के अलावा अन्य एक्सपर्ट से भी पुलिस राय लेगी।
विज्ञापन

ब्रह्मसरोवर में कूदकर अज्ञात युवक ने दी जान
ब्रह्मसरोवर के द्रोपदी घाट के समीप एक युवक ने पानी में छलांग लगाकर जान दे दी। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव को बाहर निकाला। करीब 30 वर्षीय इस युवक की देर रात तक भी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। बताया जा रहा है कि शाम करीब छह बजे युवक पानी में कूद गया। जब तक पुलिस पहुंची, उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को एलएनजेपी सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed