फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   घर के बाहर खड़ी कार व मकान की खिड़कियों के तोड़े शीशे

घर के बाहर खड़ी कार व मकान की खिड़कियों के तोड़े शीशे

Sun, 17 Feb 2019 12:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Feb 2019 12:26 AM IST
विज्ञापन
घर के बाहर खड़ी कार व मकान की खिड़कियों के तोड़े शीशे
लाडवा। कुछ शरारती युवकों ने शुक्रवार को लाडवा के वार्ड छह, विकास नगर में एक घर के बाहर खड़ी कार और घर के पत्थर बरसा कर शीशे तोड़ दिए। शरारती तत्वों की पत्थरबाजी से परिवार सहमा हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर लाडवा पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मौके का जायजा लिया। मकान मालिक विकास शर्मा पुत्र नरेंद्र शर्मा ने बाबत लाडवा थाना में शिकायत दी है। पीड़ित विकास शर्मा ने शिकायत में बताया कि उनके घर के सामने खाली प्लॉट पड़ा है वहां पर शाम को कुछ लोग शराब पीकर जुआ खेलते हैं व हुड़दंग मचाते हैं। वह लोग पड़ोस में ही अवैध शराब बेचने का काम करते हैं। इस बारे में उसने लाडवा थाना में भी शिकायत दी थी। उस समय पुलिस ने शिकायत पर कारवाई करते हुए उन लोगों को किसी तरह का हुड़दंग मचाने व शराब पीने व जुआ खेलने से मना किया था। पीड़ित विकास ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन लोगों में से ही कुछ युवकों ने शुक्रवार को खड़ी कार के शीशे तोड़ दिये हैं और इसके बाद रात लगभग साढ़े दस बजे आठ-दस लोगों ने उनके घर पर ईंटों-पत्थरों से हमला कर उनकी खिड़कियों के शीशे भी तोड़ दिए। पीड़ित ने बताया कि पत्थरबाजी से पूरा परिवार बुरी तरह सहमा हुआ हैं। वहीं थाना प्रभारी रामपाल सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed