फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   असंतुलित ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खेतों में पलटी, चालक की मौत

असंतुलित ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खेतों में पलटी, चालक की मौत

Thu, 04 Jan 2018 12:25 AM IST
Updated Thu, 04 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
असंतुलित ट्रैक्टर-ट्राली सड़क किनारे खेतों में पलटी, चालक की मौत
असंतुलित ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे खेतों में पलटी, चालक की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा।
एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। हादसा बुधवार अलसुबह चालक का संतुलन बिगड़ जाने से हुआ। मृतक की पहचान संत लाल निवासी गांव नंदी जिला करनाल के रूप में हुई है। मृतक संत लाल रेत सप्लाई करता था। दुर्घटना के समय भी रेत सप्लाई करके खाली ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर घर जा रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर के नीचे दबे चालक के शव को निकाला। मृतक संत लाल गांव भोजी जिला करनाल के किसान अमरजीत के पास ड्राइवर था। बुधवार तड़के ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर गांव भूतमाजरा से वाया गांव मुरादनगर होते हुए वापस अपने गांव जा रहा था। अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रैक्टर-ट्रॉली सड़क किनारे 12 फुट गहरे खेत में जा गिरी। ट्रैक्टर चालक संतलाल की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। घटना की सूचना एक राहगीर ने सुबह करीब सात बजे पुलिस दी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed