{"_id":"5a945dc24f1c1b0d658b4a98","slug":"171519672770-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला कारागार में मिले पांच मोबाइल और नशीला पदार्थ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिला कारागार में मिले पांच मोबाइल और नशीला पदार्थ
Updated Tue, 27 Feb 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कारागार में मिले दो मोबाइल और नशीला पदार्थ
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। जिला जेल से सोमवार को दो मोबाइल फोन और नशीला पदार्थ बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि यह किसी अज्ञात व्यक्ति ने फेंके थे। पुलिस को दी सूचना में जिला कारागार के डिप्टी सुपरिंटेंडेंट सुभाष चंद ने बताया कि चेकिंग के दौरान उनके स्टाफ को एक सफेद रंग की पॉलिथीन में लिपटा हुआ 100 ग्राम गांजा और अलग-अलग कंपनी के पांच मोबाइल बरामद हुए हैं। बताया कि यह सामग्री निजी पैलेस की साइड वाली दीवार की तरफ मिले हैं। आशंका है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने किसी बंदी तक पहुंचाने के लिए यह सामान दीवार से फेंका है। इस मामले मेें एसपी ने सख्ती बरतने और ऐसी गतिविधियों पर अंकुश लगाने की बात कही थी। इसके साथ ही निजी पैलेस के आसपास चुस्त-दुरुस्त व्यवस्था कर असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने का भी दावा किया था। कुछ दिन पहले ही नशीले पदार्थ और मोबाइल मिलने पर एसपी ने इस पैलेस से सामग्री आने का अंदेशा जताया था। सूचना पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।