{"_id":"5c589054bdec2273ab606d9f","slug":"161549307988-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाइएल से मिला युवती का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एसवाइएल से मिला युवती का शव, नहीं हो पाई शिनाख्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 9
एसवाइएल नहर से मिला युवती का शव
- पुलिस ने गोताखोर से निकलवाया शव, शिनाख्त नहीं हो सकी।
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। एसवाइएल नहर से एक युवती का शव बरामद हुआ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर प्रगट सिंह की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया। हालांकि तमाम प्रयासों के बाद भी देर शाम तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई ।
गांव दबखेड़ी निवासी प्रगट सिंह ने बताया कि वह सोमवार को गांव के समीप ही एसवाइएल नहर गया था। यहां उसे नहर में एक युवती का शव तैरता दिखाई दिखा। जिसके बाद उसने तत्काल फोन से इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। उसकी सूचना पर पर केयू थाना प्रभारी मांगे राम पुलिस व फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने गोताखोर की मदद से शव को नहर के बाहर निकलवाया। इसके बाद स्थानीय लोगों से शव की पहचान कराई गई लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद शव को एलएनजेपी सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवती का शव दो दिन पुराना हो सक ता है।
बॉक्स
बुजुर्ग का शव मिला , शिनाख्त नहीं
-----------------------
गांधी नगर में एक बुजुर्ग का शव मिला है। शव के कपड़े देखकर उसके मजदूर होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस को गांधी नगर कालोनी में एक वृद्व का शव पड़ा मिला। कृष्णा गेट पुलिस चौकी प्रभारी सेवा सिंह मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर एलएनेजपी सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवाया। शव की देर सायं तक शिनाख्त नहीं हो पाई जबकि वह बिहार निवासी कोई मजदूर माना जा रहा है। उधर कॉलोनी में यह भी चर्चा रही कि उसकी ठंड लगने से मौत हुई है जबकि चिकित्सकों ने इसकी पुष्टि नहीं की और न ही शव का देर सायं तक पोस्टमार्टम किया गया।