फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   trader murder at kurukshetra

कुरुक्षेत्रः बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे व्यापारी की हत्या, चल रही थी शादी की तैयारी

Wed, 03 Jul 2019 09:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कुरुक्षेत्र(हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 03 Jul 2019 09:42 AM IST
विज्ञापन
trader murder at kurukshetra
फाइल फोटो
बैंक से दो लाख रुपये का चेक कैश कराकर कार से ढांड लौट रहे व्यापारी संदीप गर्ग की मंगलवार शाम कैथल-कुरुक्षेत्र मार्ग पर कमौदा गांव के पास लगभग दस युवकों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर हत्या कर दी। हमलावरों ने कार में तोड़फोड़ की। इसके साथ तेज धारदार हथियारों से भी व्यापारी पर हमला किया। हमले के दौरान कार में सवार एक अन्य युवक भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मंगलवार को कैथल के कसबा ढांड निवासी संदीप गर्ग अपनी सफेद रंग की वरना गाड़ी में सवार होकर कुरुक्षेत्र आए थे। यहां बैंक में चेक जमाकर दो लाख रुपये कैश के साथ वह शाम को ढांड लौट रहे थे। कार पर उनके साथ राहुल नामक एक युवक भी सवार था। इसी दौरान कमौदा गांव के समीप उनकी कार के आगे एक बोलेरो रुकी । बोलेरो से करीब 10 युवक नीचे उतरे और उन्होंने संदीप को कार से नीचे उतरने का इशारा किया।
विज्ञापन


कार से बाहर आते ही हमलावरों ने संदीप पर गोलियां दागनी शुरू कर दी। इसके साथ ही गंडासी और नुकीले हथियार से भी उन पर प्रहार किये। हमलावरों से घिरे संदीप को छोड़कर कार में सवार राहुल जान बचाकर भाग निकला। इसके बाद उसने पुलिस व परिजनों को सूचना दी। वहीं, हमलावरों ने हत्या के बाद संदीप के पास मौजूद दो लाख रुपये भी अपने साथ ले गए। केयू थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और कारोबारी के शव को कब्जे में लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


संदीप के पिता सुरेंद्र गर्ग और रिश्तेदार सतीश गुप्ता, सुमीत गुप्ता आदि भी अस्पताल पहुंच गए। सुरेंद्र गर्ग की शिकायत पर पुलिस ने ढांड निवासी राहुल, प्रवीण, काला, गुरमीत सिंह, कपूरा, मडकू, अमरजीत सिंह और सहवास व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कुरुक्षेत्र पुलिस ने कैथल पुलिस से इस घटनाक्रम की तत्काल सूचना दी। संदीप गर्ग शराब व सीमेंट का कारोबार करते थे। उनकी दो बहनें हैं और एक छोटा भाई है। दो माह पहले ही उसकी छोटी बहन की शादी हुई थी। परिवार वाले अब संदीप गर्ग की शादी करने की तैयारी कर रहे थे,लेकिन मंगलवार को जो घटनाक्रम पेश आया उससे परिवार गहरे सदमे में डूबा है।

 

पुरानी रंजिश में तो नहीं हुई हत्या

जानकारी के अनुसार साल भर पहले संदीप का कुछ लोगों से विवाद हुआ था। जिसकी एफआईआर भी ढांड थाने में दर्ज है। उस विवाद से संदीप गर्ग का क्या संबंध था, हमलावरों ने उसे निशाना क्यों बनाया ? पुलिस इसकी जांच कर रही है। वहीं, सूत्रों का कहना है कि हमलावर राहुल की हत्या करने आए थे लेकिन राहुल के भाग जाने पर उन्होंने संदीप को ही निशाना बना लिया।

विवेचना अधिकारी यशपाल सिंह ने बताया कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमें गठित की गई है। हमलावरों की गाड़ी की भी तलाश जारी है। उन्होंने बताया कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा । पुलिस को जानकारी मिली है कि हमला करने वाले गुट का संदीप के दोस्त के साथ पुराना विवाद था।

दोस्त के विवाद में शिकार हो गया संदीप
कारोबारी संदीप गर्ग के साथ राहुल नाम का जो युवक कार में सवार था,उसका विवाद एक विवाह समारोह के दौरान ढांड वासी एक अन्य राहुल नाम के युवक से हुआ था। इस विवाद में थाना ढांड भी मामला दर्ज हुआ था। बताया गया है कि ढांड के रहने वाले उक्त दोनों राहुल के बीच रंजिश चल रही थी,जिसमें आज एक कारोबारी शिकार हो गया। बताया गया है कि ढांड कसबा में संदीप गर्ग और उसके पिता की सीमेंट, बजरी, सरिया,रेत का कारोबार है।

हत्या से लोगों में रोष, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग
इस घटना का पता चलते ही मृतक कारोबारी परिजनों और रिश्तेदारों के अलावा अग्रवाल सामुदाय के काफी संख्या में लोग लोक नायक जयप्रकाश अस्पताल पहुंचे। इन्होंने पुलिस को चेतावनी भी दी कि अगर जल्द हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे शव को अस्पताल से नहीं उठाएंगे और जाम लगाने से भी पीछे नहीं हटेंगें। मृतक के पिता ने कहा कि संदीप का संस्कार तब तक नहीं होगा,जब तक हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में नहीं आते। हालांकि पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि हत्यारों की तलाश की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed