{"_id":"5d17b4e48ebc3e3cbc69932f","slug":"156183470418-kurukshetra-news141","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोचिंग सेंटर जा रही नाबालिग को अगवा करने का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
कोचिंग सेंटर जा रही नाबालिग को अगवा करने का प्रयास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कोचिंग सेंटर जाते समय बाइक सवार युवक ने छात्रा से छेड़छाड़ का मामला सामने आया। छेड़छाड़ का शिकार हुई छात्रा के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक आरोपी को पकड़ा नहीं जा सका है।
जानकारी के अनुसार बाबैन थानाक्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा के परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले काफी समय से कोचिंग सेंटर में पढ़ने जाती है। इस दौरान बाबैन का रहने वाला बादल अक्सर उसका पीछा करता था। शुक्रवार को वह कोचिंग पढ़ने जा रही थी। इसी दौरान सामने से बादल अपनी बाइक से आया और उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर शाहाबाद की ओर ले गए। इस दौरान रास्ते में उसने छात्रा से छेड़छाड़ भी की। यही नहीं, उसने छात्रा को ये बात किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह छात्रा उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची। उसके बाद उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। परिजनों ने छात्रा के साथ लेकर महिला थाने पहुंचे और केस दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।