फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी

नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी

Sun, 30 Jun 2019 12:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jun 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
नौकरी लगवाने का झांसा देकर चार लाख की ठगी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नौकरी दिलाने का झांसा देकर चार लाख रुपये की ठगी के मामले का खुलासा हुआ है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।


शाहाबाद पुलिस को दी गई शिकायत में गांव ऊंटसाल निवासी नीलम ने बताया कि उसकी ननद गांव यारा में रहती है। गांव जलबेहड़ा निवासी नैब सिंह का उसकी ननद के घर आना जाना था। इसका फायदा उठाते हुए नैब सिंह ने उसकी ननद व ननदोई को अपनी बातों में फुसलाकर उनके बेटे रजत को ग्रुप डी में नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान नैब सिंह ने बताया कि वह हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के अध्यक्ष भारतभूषण का ड्राइवर है। इससे पहले भी उसने कई लोगों की सरकारी नौकरी लगवाई है। उसकी इस बात ननद व ननदोई उसके झांसे में फंस गए।


इस दौरान नैब सिंह उनके बेटे रजत को ग्रुप डी की नौकरी लगवाने के लिए डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। यही नहीं, ननद ने जेई के पद के लिए आवेदन भरने की बात कही। इसपर उसका रोल नंबर उसे दे दे उसे भी नौकरी लगवा दूंगा। इसके बाद उस व्यक्ति ने उसे गांव यारा में रोल नंबर लेकर बुलाया, लेकिन जब उसने उससे इस बारे बात की तो उसने कहा कि नौकरी तो मेरिट के आधार पर मिलती है। इस पर उसने कहा कि वह उसको जेई की पक्की नौकरी लगवा देगा। उक्त व्यक्ति ने कहा कि उसकी ऊपर तक पहुंच है और उसपर विश्वास करके यह काम उस पर छोड दे, जिस पर वह उसके बहकावे में आ गई और उसने अपने जरूरी कागजात व 2.5 लाख रुपये सौंप दिए। इसके बाद आरोपी दोनों को बहकाता रहा। बाद में उन्हें पता चला कि आरोपी पहले भी बहुत से लोगों को ठग चुका है । इस बारे में उन्होंने उक्त व्यक्ति के संदर्भ में सूचित किया जिस पर पुलिस ने शिकायत के आधार पर विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed