फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   काफी में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

काफी में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

Thu, 27 Jun 2019 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
काफी में नशीला पदार्थ मिलाकर महिला से किया दुष्कर्म

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पंजाब के पटियाला शहर से कुरुक्षेत्र आई एक महिला को बस स्टैंड पर नशीली कॉफी पिलाकर दो युवकों ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
पंजाब के पटियाला की रहने वाली पीड़िता ने इस संबंध में एसपी आस्था मोदी से मिलकर उनको अपना दुखड़ा सुनाया। एसपी के निर्देश पर थाना शहर थानेसर में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने बताया कि वह किसी काम के सिलसिले में विगत दिनों पटियाला से कुरुक्षेत्र आई थी और बस स्टैंड पर खड़ी थी।
विज्ञापन


इसी दौरान गांव बारना निवासी दो युवक उसके पास आए और बातचीत करने लगे। इन दोनों ने अपना नाम दीपक व नवीन और बरना गांव निवासी बताया। बातों-बातों में दोनों ने उसे कॉफी पीने का आग्रह किया। दोनों के आग्रह पर वह काफी पीने चली गई। पीड़िता का कहना है कि कॉफी पीते ही वह बेहोश हो गई। इसके बाद दोनों आरोपी उसे अपनी गाड़ी से अज्ञात स्थान पर ले गए और दुष्कर्म किया। इसके बाद दोनों उसे अज्ञात स्थान पर छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने इस संदर्भ में थाना शहर थानेसर में केस दर्ज कर जांच महिला सब इंस्पेक्टर रमनदीप कौर को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed