फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   ससुराल में पिटाई से क्षुब् ध युवक ने दी जान

ससुराल में पिटाई से क्षुब् ध युवक ने दी जान

Tue, 25 Jun 2019 12:41 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
ससुराल में पिटाई से क्षुब्
ध युवक ने दी जान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ससुर व साले द्वारा पत्नी के सामने की गई पिटाई से आहत होकर एक व्यक्ति ने फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर घटना स्थल पर पहुुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल भेज दिया। वहीं मौके पर पहुंची सीन ऑफ क्राइम की टीम ने निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए।

पुलिस को सौंपी शिकायत में गांव घराड़सी निवासी विक्रम सिंह ने बताया कि उसके मौसेरे भाई कुलदीप की शादी करनाल निवासी ममता के साथ करीब आठ साल पहले हुई थी। शादी के बाद से ही कुलदीप को अपनी पत्नी के चरित्र पर शक था, जिसको लेकर अकसर झगड़ा रहता था। 22 जून को भी उन दोनों के बीच झगड़ा हुआ था, जिस पर 23 जून को ममता के माता-पिता ने दोनों को समझाया। 23 जून की रात को कुलदीप व पत्नी के बीच फिर मारपीट हुई। इस पर ससुर रामपाल व साले रिंकू ने उसे डंडों से पीटा। इस दौरान ममता भी वहीं मौजूद थी। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने बीच बचाव किया, तो रामपाल व रिंकू वहां से फरार हो गए। मारपीट के बाद कुलदीप ने आहत होकर अपने घर में ही एक कमरे में लगे पंखे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed