फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   भारतीय स्टेट बैंक से बच्चे ने उड़ाया महिला कर्मी का रुपयों से भरा बैग

भारतीय स्टेट बैंक से बच्चे ने उड़ाया महिला कर्मी का रुपयों से भरा बैग

Thu, 06 Sep 2018 01:12 AM IST
Updated Thu, 06 Sep 2018 01:12 AM IST
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक से बच्चे ने उड़ाया महिला कर्मी का रुपयों से भरा बैग
फोटो नंबर - 41
विज्ञापन

एसबीआई से बच्चे ने उड़ाया महिला कर्मी का रुपयों से भरा बैग
- बच्चे की उम्र करीब 12 साल, सीसीटीवी फुटेज में दिखा
अमर उजाला ब्यूरो
लाडवा। अनाजमंडी स्थित एसबीआई में महिला कर्मी का रुपयों से भरा बैग किसी ने उड़ा लिया। घटना सबह 11 बजे की है। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि एक 12-13 साल के लड़के ने वारदात को अंजाम दिया है। बैग में 24 हजार रुपये थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज चेक करके बैंक कर्मी से मामले की जानकारी ली।

एसबीआई में कार्यरत महिला कर्मी पिंकी अपने घर से आते हुए किसी व्यक्ति को देने के लिए 24 हजार लेकर आई थी। पीड़ित कर्मी की ड्यूटी बैंक के गेट के साथ ही बने हेल्प डेस्क पर टोकन देने के लिए लगी हुई थी। उसने बैग अपनी सीट के पीछे रख दिया और काम में लग गई। बीच में कुछ देर के लिए अपनी सीट से उठकर गई थी। लौटी तो बैग गायब था। सीसीटीवी फुटेज में एक 12-13 साल का बच्चा उस सीट के पास खड़ा दिखाई दिया। बच्चा एक बार बैंक के गेट से बाहर गया और तुरंत ही वापस आ गया। बच्चा दो महिलाओं के पीछे से बैग उठाकर तेजी से बाहर निकल गया। पिंकी ने पुलिस को शिकायत दे दी है, लेकिन फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया था। जिस जगह से बच्चे ने बैग उड़ाया, उसके ठीक पांच फुट पर बैंक के गार्ड की पोस्ट है। घटना के समय गार्ड गेट या अपनी गार्डपोस्ट पर नहीं था। जांच अधिकारी रामप्रकाश ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर सीसीटीवी फुटेज को जांच के लिए ले लिया है। फुटेज में घटना के दौरान सीट के पास खड़ी महिला से भी पूछताछ की गई, लेकिन उसने लड़के से परिचय होने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed