{"_id":"5afdd7924f1c1bce408b6300","slug":"151526585234-kurukshetra-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव दौलत पुर से नाबालिग के गायब होने का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गांव दौलत पुर से नाबालिग के गायब होने का मामला
Updated Fri, 18 May 2018 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग का पुलिस ने कराए बयान तो भड़के परिजनों और आरोपी पक्ष ने किया प्रदर्शन
दोनों पक्ष के परिजनों ने पुलिस पर लगाया गांव का माहौल खराब कराने के आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र। गांव दौलतपुर से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब नाबालिग लड़की के मामले को लेकर लड़की और आरोपी पक्ष के परिजन उस समय भड़क गए जब पुलिस ने लड़की को बरामद कर मजिस्ट्रेट के सामने बयान करवा दिए। इससे भड़के परिजनों ने प्रदर्शन करने के सात थाने के बाहर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते आरोप लगाया कि पुलिस गांव का माहौल खराब करना चाहती है। प्रदर्शन कर रहे गांववासी जरनैल सिंह, लाभ सिंह, इंद्रजीत, प्रीतम, सादा राम, अजमेर, पाला राम, जिले राम, काला राम सहित अन्य ने आरोप लगाया कि गांव से एक नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में 5 मई को गायब हो गई थी। जिसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस में देते हुए गांववासी अरुण सहित सात लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया था। अरुण उस पर बुरी नजर रखता था। उन्होंने अरुण, जिला राम, सरोज, बिंद्र, गुरविद्र, राहुल के अलावा गांव जनेसरों जिला करनाल के रवि के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए लड़की को बरामद करने की गुहार लगाई थी। पुलिस ने लड़की को होडल जिला फरीदाबाद से बरामद कर लिया। वहीं पुलिस को आरोपी युवक भी गायब होने की सूचना दी गई थी।
इस बीच दोनों पक्षों में पंचायत में समझौता हो गया ताकि गांव का माहौल खराब न हो। समझौते व आगामी कोई कार्रवाई न करने के लिए पुलिस को भी अवगत करवा दिया, लेकिन पुलिस ने लड़की को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर बयान कराए।
उन्होंने आरोप लगाया कि वे किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहते। इसके बावजूद पुलिस आपसी भाईचारा खराब करने पर तुली हुई है। इस पर जब दोनों पक्षों के लोगों ने संबंधित पुलिस अधिकारियों से कहा तो उन्हें दरकिनार कर दिया गया। दोनों पक्षों के परिजनों व ग्रामीणों ने कहा कि लड़की नाबालिग है और वे गांव का माहौल शांतिमय बनाना चाहते हैं, लेकिन पुलिस इसे बिगाड़ने में लगी है।
विज्ञापन
लड़की ने दिए बयान में कहा परिजनों से खतरा, नारी निकेतन भेजा जाएगा : एसएचओ
सदर थाना एसएचओ निर्मल सिंह का कहना है कि मामला दर्ज होने के बाद मजिस्ट्रेट के समक्ष लड़की के बयान करवाने होते हैं। इसी के चलते ही बयान दर्ज कराए गए। इसमें लड़की ने कहा है कि वह परिजनों के पास नहीं जाना चाहती। उनसे उसे खतरा है। इन्हीं बयान के चलते अब उसे नारी निकेतन करनाल भेजा जा रहा है। पुलिस कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है। परिजनों के आरोप बेबुनियाद हैं।