फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   तूड़ी के कूप बांधने को लेकर हुए झगड़े में 6 लोग गिरफ्तार

तूड़ी के कूप बांधने को लेकर हुए झगड़े में 6 लोग गिरफ्तार

Wed, 25 Apr 2018 01:04 AM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
तूड़ी के कूप बांधने को लेकर हुए झगड़े में 6 लोग गिरफ्तार
तूड़ी के कूप बांधने को लेकर हुए झगड़े में छह गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पिहोवा । गांव थाना गुजरान में तूड़ी के कूप बांधने को लेकर दो पक्ष के बीच हुए झगड़े के मामले में कार्रवाही करते हुए पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसी मामले में एक पक्ष पुलिस पर एससी एसटी एक्ट लगाकर उन पर एकतरफा कार्रवाही करने का आरोप लगा रहा है। मामले में एससीएसटी एक्ट लगाने के विरोध में मंगलवार को ग्राणीण तहसील परिसर में एकट्ठा हुए। ग्रामीण प्रवीण कुमार, आजाद, रणधीर, रजत, जगदीश, रामकरण, रामपाल फौजी, श्यामलाल, राजीव, अमित, लीलू राम, दातू राम सहित विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि 21 अप्रैल को गांव के प्रेम चंद के खेत में तूड़ी के कूप बांधने के लिए गांव के ही मजदूर लगे हुए थे। जहां किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ था। जिसमें दोनों पक्षों के लोगों को चोटें लगी थीं। झगड़े के बाद गांव के मसले को पंचायत में सुलझाने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन इसी बीच भीम सेना से जुड़े लोगों ने पंचायत में आकर मामले को जातिगत रंग दे दिया। इसके बाद पुलिस ने थाना गुजरान निवासी मनफूल सिंह की शिकायत पर 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। बाद में पुलिस ने उनके खिलाफ एससीएसटी एक्ट का मामला भी दर्ज कर दिया। जबकि मामला मारपीट का था। इसे जानबूझ कर जातिगत रंग दिया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पूरे मामले को लेकर महापंचायत होगी और एसपी से मुलाकात करके न्याय की मांग करेंगे। डीएसपी धीरज कुमार ने बताया कि जांच के बाद पूरी कार्रवाई नियमानुसार की गई है। केवल जाति सूचक शब्द कहने पर ही नहीं, बल्कि अनूसूचित जाति से लोगों से मारपीट करने तथा मौके के हालात देखकर भी इस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा सकती है। पुलिस द्वारा किसी का पक्ष नहीं लिया गया है और पुलिस अपना काम सही तरीके से कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed