फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   नशीले पदार्थ रखने पर 12-12 साल की कैद, एक-एक लाख का जुर्माना

नशीले पदार्थ रखने पर 12-12 साल की कैद, एक-एक लाख का जुर्माना

Wed, 28 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Wed, 28 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
नशीले पदार्थ रखने पर 12-12 साल की कैद, एक-एक लाख का जुर्माना
नशीले पदार्थ रखने पर 12-12 साल की कैद, एक-एक लाख का जुर्माना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कुरुक्षेत्र।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी डिमरी की अदालत ने नशीले पदार्थ रखने का आरोप साबित होने पर दो दोषियोें को 12-12 साल की कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। यह जानकारी जिला उप न्यायवादी एसके मित्तल ने दी।

उन्होंने बताया कि 19 अक्तूबर 2015 को अपराध शाखा एक की टीम जीटी रोड पर उमरी चौक एरिया में गश्त पर थी। इस दौरान इस टीम को सूचना मिली कि पंजाब नंबर के एक ट्रक में नशीले पदार्थ ले जाए जा सकते हैं। इस पर टीम ने उमरी चौक पर नाकाबंदी करके चेकिंग शुरू कर दी। इस दौरान जीटी रोड दिल्ली की ओर से आ रहे एक ट्रक को रोककर चेक किया। इस ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक से 28 कट्टों में रखा गया सात क्विंटल चूरा पोस्त बरामद हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर थानेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान ट्रक ड्राईवर गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरजीत सिंह निवासी किशनपुरा जिला लुधियाना पंजाब के रूप में हुई थी। ट्रक चालक ने बताया कि ट्रक मालिक रणजौध सिंह निवासी गोबिंदगढ जिला एसएएस नगर मोहाली पंजाब उसके साथ हिमाचल से कोलकाता जाता है। वापसी में वह ट्रक में चूरा पोस्त लोड करवाता है। इसे हरियाणा और पंजाब में बेचते हैं। इसके बाद ट्रक मालिक रणजौध सिंह को गिरफ्तार किया गया था। अदालत ने आरोपी ट्रक मालिक रणजौध सिंह और ट्रक चालक गुरप्रीत सिंह उर्फ गुरजीत को दोषी मानते हुए 12-12 साल की कैद और एक-एक लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर एक वर्ष की अतिरिक्त सजा काटनी होगी। आरोपी ट्रक मालिक को धारा 29 के तहत 12 साल कैद और एक लाख रुपये की सजा भी सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed