फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   कार की डिगी से लैपटॉप, आई पैड, चार्जर सहित अन्य सामान चोरी

कार की डिगी से लैपटॉप, आई पैड, चार्जर सहित अन्य सामान चोरी

Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
कार की डिगी से लैपटॉप, आई पैड, चार्जर सहित अन्य सामान चोरी
कार की डिगी से लैपटॉप, आई पैड, चार्जर सहित अन्य सामान चोरी
विज्ञापन

कार की डिगी से सामान चोरी
अमर उजाला ब्यूरो
इस्माईलाबाद। कार की डिगी से लैपटॉप, आई पैड, चार्जर सहित अन्य सामान चोरी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेम प्रशांत वासी मोहाली ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी कार में सवार होकर इस्माईलाबाद में अपने माता पिता से मिलने के लिए आया हुआ था। वह मकान के बाहर गाड़ी को खड़ा कर अपने माता-पिता से मिलने के लिए अंदर गया। जब वह वापस जाने के लिए बाहर आया तो कार की डिगी खुली थी। जब उसने डिगी में रखे सामान को देखा तो वहां से लैपटॉप, आई पैड, चार्जर, दूसरी गाड़ी की चाबी और अन्य जरूरी कागजात गायब मिले। थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायत थाना में आई है। जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed